अयोध्या में दीपोत्सव का दसवां संस्करण इस बार भव्यता के नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. राम की पैड़ी समेत सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे. वहीं, 2,151 वेदाचार्य महाआरती करेंगे और 2,100 स्वदेशी ड्रोन आसमान में रामायण के प्रसंग दिखाएंगे. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे.