अरविंद केजरीवाल ने पहली बार राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सात राज्यसभा सांसदों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि अब किसी को राज्यसभा भेजने से पहले उसकी विश्वसनीयता की सौ बार जांच करेंगे. केजरीवाल ने इन सांसदों पर पार्टी से धोखा करने का आरोप लगाया और इसे आम आदमी पार्टी के लिए राजनीतिक सीख बताया. चड्ढा समेत सात सांसद अप्रैल 2026 में भाजपा में शामिल हुए थे.