बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनकी जमानत रद्द करते हुए एक दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है. पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत को पीड़ित परिवार ने शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी. दुलारचंद यादव की 30 अक्टूबर 2025 को चुनावी झड़प के दौरान हत्या हुई थी. इस मामले में अनंत सिंह मुख्य आरोपी हैं और अब उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ सकता है.