अपने 44वें जन्मदिन पर साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने फैंस को बड़ी ट्रीट दी. उन्होंने अपकमिंग फिल्म राका से अपना लुक शेयर किया. एटली के डायरेक्शन में बनी मूवी के फर्स्ट लुक की झलक देख फैंस गदगद हो गए हैं. अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी अल्लू का लुक पसंद आया है.