अलीगढ़ के महेशपुर चौराहे पर लूडो खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया. बीच सड़क लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिससे लंबा जाम लग गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी