उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि वे खुद चुनाव लड़ने के बजाय पूरे प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार कर सकते हैं. उन्होंने 2012 का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी लोकसभा सांसद रहते हुए मुख्यमंत्री बने थे. यूपी की राजनीति में पहले भी कई नेता विधानसभा चुनाव लड़े बिना मुख्यमंत्री बने हैं. इनमें मायावती, मुलायम सिंह यादव और योगी आदित्यनाथ शामिल हैं.