उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनाव में बेईमानी और हेराफेरी के आरोप लगाए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब आम मतदाताओं को वोटर लिस्ट आसानी से नहीं मिल रही, तो बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों तक मतदाताओं के मोबाइल नंबर और दूसरी जानकारियां कैसे पहुंच रही हैं? अखिलेश ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भी तंज कसा. वहीं, SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. क्या यूपी विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट सबसे बड़ा सियासी मुद्दा बनने जा रही है? समझिए पूरा मामला.