उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी के नाम घोषित कर दिए हैं. अब तीसरे उम्मीदवार को लेकर चर्चा तेज है. सलीम शेरवानी का नाम सामने आ रहा है, जबकि बृजभूषण शरण सिंह के बयान के बाद अटकलें और बढ़ी हैं. हालांकि, उनके सपा उम्मीदवार बनने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. अखिलेश यादव ने कहा है कि संख्या पूरी होने के बाद तीसरे नाम का ऐलान होगा.