इंडिया की ओरिजनल कान्स डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन के रेड कारपेट पर चलने का इंतजार है. एक्ट्रेस बेटी आराध्या संग कान्स पहुंच गई हैं. कान्स में इंडियन डीवा का जोरदार स्वागत हुआ. इंटरनेट पर कुछ वीडियोज सामने आए हैं जिसमें कान्स के फेमस सेलेब्रिटी होटल मार्टिनेज में एक्ट्रेस को वेलकम किया गया.