तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भांजे अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हमला हुआ. उन पर पत्थर, ईंट और दूसरी चीजें फेंकी गईं. इस हमले के बाद उनकी तबीयत को लेकर हलचल मच गई और उन्हें पहले अपोलो अस्पताल ले जाया गया.