80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ। संबोधन में उन्होंने देशवासियों से बड़े सपने देखने, ऊंचे और दृढ़ संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत संकल्प कठिन परिस्थितियों से रास्ता निकालने का सामर्थ्य देते हैं।