जानें गुरुवार को क्यों करनी चाहिए केले के पेड़ की पूजा

पुराने जमाने से ही गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा की जाती रही है. पर आप क्या आप इसके पीछे की वजहों को जानते हैं. आइये जानते हैं...

Advertisement
केले का पेड़ केले का पेड़

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

मेरी दादी कहा करती थीं, गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा किया कर अच्छा वर मिलेगा और अच्छी नौकरी भी मिल जाएगी. ऐसा सिर्फ मेरी दादी नहीं, बल्क‍ि हमारे शास्त्रों में भी गुरुवार को केले के पत्तों को शुभ माना गया है और उसकी पूजा को लाभकारी.

 

 

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक केले के पेड़ में साक्षात देवगुरु बृहस्पति का वास होता है और गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति यानी कि भगवान विष्णु का दिन होता है.ऐसे में अगर आप गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करते हैं तो आप पर भगवान बृहस्पति की आप पर कृपा होगी.

Advertisement

 

 

इसके अलावा गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और ऐसे लोगों की शादी में रुकावटें नहीं आतीं.

यही नहीं उसकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं. गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने वाले व्यक्त‍ि के परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और परिवार में खुशियां भी आती हैं.

 

 

 

कुछ महत्व और भी हैं

  • मांगलिक दोष वाले व्यक्त‍ि की अगर केले के पेड़ से शादी की जाए तो उसका मांगलिक दोश दूर हो जाता है.
  • किसी पूजा में या मांगलिक कार्यों में दरवाजों पर केले के पत्तों को लगाना बहुत शुभ होता है.
  • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को केला चढ़ाने से घर में सुख व समृद्धि आती है. वैवाहिक जीवन सुखी होता है.
  • अगर आप पुखराज रत्न धारण नहीं कर सकते तो केले की जड़ पहन लें. इससे भी उतना ही लाभ होगा.
  •  

    Advertisement

     

    ऐसे करें केले की पूजा

    • हल्दी की गांठ, चने की दाल और गुड़ केल को समर्पित करें.
    • अक्षत, पुष्प आदि मंगल चीजें चढ़ाएं और केले के पेड़ की परिक्रमा करें.
    • घर के आंगन के वृक्ष को छोड़ किसी दूसरे पेड़ की ही पूजा करना चाहिए.

       

    • सुबह मौन व्रत का पालन कर स्नान करें और केले के वृक्ष को प्रणाम कर जल चढ़ाएं.

     

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement