Fridge Vastu: पैसा बढ़ाती हैं फ्रिज पर रखीं 3 चीजें! बस जान लें रखने का सही तरीका

Fridge Vastu:क्या आप जानते हैं कि फ्रिज पर रखी कुछ चीजें आपकी आर्थिक स्थिति को बदल सकती हैं? जानें फ्रिज पर रखने वाली वे 3 चीजें जो बढ़ाती हैं बरकत और घर में लाती हैं सकारात्मक ऊर्जा.

Advertisement
आज ही इस वास्तु टिप को अपनाएं और अपनी रसोई को धन और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनाएं! आज ही इस वास्तु टिप को अपनाएं और अपनी रसोई को धन और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनाएं!

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

Fridge Vastu: रसोई घर का वह खास कोना है जहां पूरे घर की खुशहाली जुड़ी होती है. आजकल हर रसोई में फ्रिज तो होता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज के ऊपर रखी छोटी-छोटी चीजें आपके घर की सुख-शांति और बरकत पर गहरा असर डालती हैं? अक्सर जगह की कमी के कारण हम फ्रिज के ऊपर कुछ भी रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आदत घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकती है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें फ्रिज के ऊपर रखने से आपकी आमदनी बढ़ सकती है. 

Advertisement

फ्रिज के ऊपर क्या रखना है शुभ?
छोटे पौधे: फ्रिज के ऊपर आप मनी प्लांट या लकी बैंबू जैसे छोटे पौधे रख सकते हैं. यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं . यह रसोई का माहौल खुशनुमा रखते हैं. 

साफ-सफाई: सबसे अच्छा वास्तु यही है कि फ्रिज का ऊपरी हिस्सा खाली और साफ रहे. जितना कम सामान वहां होगा, घर में बरकत उतनी ही बढ़ेगी. 

हल्की सजावट: अगर आप कुछ रखना ही चाहते हैं, तो बहुत ही हल्की और सुंदर सजावट की चीजें रखें जो देखने में अच्छी लगें. 

क्या रखने से बचें? (इन चीजों को तुरंत हटाएं)
बिजली के उपकरण: फ्रिज के ऊपर कभी भी माइक्रोवेव या ओवन जैसे भारी बिजली वाले सामान न रखें. यह ऊर्जा का संतुलन बिगाड़ देता है.

दवाइयां: फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखना बिल्कुल गलत है. वास्तु में इसे बीमारी को न्योता देने जैसा माना गया है.

Advertisement

अनावश्यक सामान: फ्रिज के ऊपर धूल भरी चीजें या फालतू का कबाड़ न रखें.  यह दरिद्रता का कारण बनता है साथ ही घर की तरक्की में रुकावट डालता है. 

फ्रिज के लिए वास्तु के खास टिप्स:
सही दिशा: फ्रिज को हमेशा दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है. 

क्या न करें: इसे कभी भी उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में न रखें, क्योंकि यह देवताओं का स्थान है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »