Shami Vastu Tips: वास्तु दोष को दूर रखने के लिए घर में लगाएं यह पौधा, छूमंतर होगी पैसों की समस्या, रखें इन बातों का ध्यान!

Shami Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगाए गए कई पौधे सकारात्मक परिणाम देते हैं. उन्हीं में से एक है शमी का पौधा, जिसका हिंदू मान्यताओं में भगवान शिव और शनिदेव से विशेष संबंध माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार भी यह पौधा बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता है. आइए जानते हैं इसकी सही दिशा.

Advertisement
शमी प्लांट (Photo: ITG) शमी प्लांट (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

Shami Vastu Tips: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में शमी का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इस पवित्र पौधे में कर्मफल दाता शनि का वास होता है, जो कि भगवान शिव का भी प्रिय है. मान्यता है कि यह पौधा घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है, जिसके रहते नकारात्मक ऊर्जा भी घर से कोसों दूर रहती है. इस पौधे की लकड़ियों का उपयोग अग्नि में किया जाता है ताकि घर का वातावरण शुद्ध रहे और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर की शमी के पौधे को सही दिशा लगाए जाए तो यह जातक मालामाल भी कर देता है. 

Advertisement

वास्तु के अनुसार शमी का सही स्थान

1. इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना शुभ माना जाता है.
2. अगर बाहर निकलते समय यह दाईं ओर पड़े, तो और भी अच्छा फल देता है.
3. उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रखना भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.
4. यह पौधा घर के आसपास एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है.

मान्यता है कि जहां शमी का पौधा हरा-भरा रहता है, वहां वास्तु दोष धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं और घर का माहौल शांत रहता है.

धन और तरक्की से जुड़ा है शमी का पौधा

वास्तु के अनुसार, शमी का पौधा घर में धन आकर्षित करने वाला माना जाता है.

1. घर में इसे लगाने से आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं.
2. यह नकारात्मक ऊर्जा को रोककर घर में मां लक्ष्मी जी के आगमन करवाता है. 
3. जिन लोगों को कर्ज या पैसों की दिक्कत हो, उनके लिए यह खास लाभकारी माना जाता है.

Advertisement

शनिवार के दिन शमी के पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से रुका हुआ धन मिलने और आय के नए रास्ते खुलने की मान्यता है.

घर में कहां रखना चाहिए शमी का पौधा?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर के अंदर नहीं रखना चाहिए. इस पौधा को छत या बालकनी में रखना ज्यादा शुभ माना जाता है. इसकी सबसे अच्छी और लाभकारी दिशा दक्षिण मानी जाती है. इसके अलावा, इसको शनिवार के दिन ही लगाना चाहिए और सूरज के सामने इसे भूलकर भी ना रखें. 

शनि दोष और शमी का उपाय

ज्योतिष में शमी का संबंध शनिदेव से बताया गया है. शमी की पूजा करने से शनि का प्रभाव शांत होता है. साढ़ेसाती या ढैय्या में राहत मिल सकती है. इसलिए, हर शनिवार की शाम को इसके पास दीपक जलाने से मानसिक शांति मिलती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement