Surya Grahan 2018: सूर्य ग्रहण का ऐसे उठा सकते हैं लाभ

Surya Grahan 2018 date and time (सूर्य ग्रहण 2018 तारीख और समय): चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) के बाद अब सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) लगने वाला है. भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण रात्रि 00.25 से 04.17 तक लगेगा. इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 03 घंटे 52 मिनट होगी. यह ग्रहण कुम्भ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में होगा. यह आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिणी अमेरिका और अंटार्टिका में दिखाई देगा लेकिन भारत में इसका दर्शन नहीं हो सकेगा इसलिए सूतक सम्बन्धी नियमों का पालन करने की जरूरत नहीं है.

Advertisement
Surya Grahan 2018 Date and Time Surya Grahan 2018 Date and Time

प्रज्ञा बाजपेयी

  • ,
  • 15 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

Surya Grahan 2018 date and time (सूर्य ग्रहण 2018 तारीख और समय): चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) के बाद अब सूर्यग्रहण लगने वाला है. भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण रात्रि 00.25 से 04.17 तक लगेगा. इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 03 घंटे 52 मिनट होगी. यह ग्रहण कुम्भ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में होगा. यह आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिणी अमेरिका और अंटार्टिका में दिखाई देगा लेकिन भारत में इसका दर्शन नहीं हो सकेगा इसलिए सूतक सम्बन्धी नियमों का पालन करने की जरूरत नहीं है. साल 2018 में कुल तीन सूर्य ग्रहण घटित होंगे. ये तीनों आंशिक सूर्य ग्रहण होंगे. ये तीनों सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और अंटार्कटिका के क्षेत्रों में दिखाई देंगे. 15 जनवरी और 16 जनवरी की मध्य रात्रि (फाल्गुन अमावस्या) को सूर्य पर खण्डग्रास सूर्य ग्रहण पड़ रहा है.

Advertisement

सूर्य ग्रहण में प्रेगनेंट महिलाएं बरतें ये सावधानियां

सूर्य ग्रहण का सामान्य प्रभाव क्या है?

- सूर्य ग्रहण में सूर्य का संयोग शुक्र बुध और चंद्र से बन जाएगा

- साथ ही इस ग्रहण में सूर्य का सम्बन्ध शनि और मंगल से भी बन जाएगा  

- सूर्य मंगल शनि और चंद्र का प्रभाव होने से दुर्घटनाओं की सम्भावना बन जायेगी

- साथ ही राजनैतिक रूप से भयंकर उथल पुथल मच सकती है

- चूँकि बृहस्पति की दृष्टि भी है अतः उपाय करने से लाभ भी होगा

- परन्तु किसी भी प्रकार के सूतक या परहेज की आवश्यकता नही है

- इसका प्रभाव लगभग एक पक्ष तक बना रहेगा.

सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये 10 काम

सूर्य ग्रहण के किस तरह के लाभ हो सकते हैं?

- इस अवधि में मंत्र जाप और ध्यान करना सर्वोत्तम होता है

Advertisement

- ग्रहण के दौरान कुंडली के अशुभ योगों को भी समाप्त किया जा सकता है

- विशेषकर ऐसे योग जो राहु केतु या सूर्य से सम्बन्ध रखते हों

- ग्रहण काल के बाद पवित्र नदी में या शीतल जल से स्नान करना चाहिए

- इसके बाद अन्न, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए

- ग्रहण काल में ध्यान और जप सबसे ज्यादा लाभदायक होता है

कुंडली में कोई अशुभ योग हो तो किस प्रकार सूर्य ग्रहण के दिन दूर करें ?

- अगर कुंडली में राहु या केतु कोई अशुभ योग बना रहे हों

- शनि या सूर्य के कारण कोई अशुभ योग बन रहा हो

- कोई अज्ञात दोष बना हुआ हो

- बार बार काम में रुकावट आ रही हो

- तो इसके लिए ग्रहण पर उपाय करें

करें ये उपाय-

- ग्रहण काल के पूर्व स्नान कर लें

- पहले आँखें बंद करके सूर्य का ध्यान करें

- फिर सूर्य के इक्कीस नाम लें, ये नाम हैं -

- विकर्तन, विवस्वान , मार्तण्ड , भास्कर , रवि , लोकप्रकाशक , श्रीमान , लोकचक्षु , गृहेश्वर , लोकसाक्षी , त्रिलोकेश , कर्ता , हर्ता , तमिस्त्रहा , तपन , तापन , शुचि , सप्ताश्ववाहन , गभस्तिहस्त , ब्रह्मा , सर्वदेवनमस्कृत

Advertisement

- ग्रहण काल के बाद पुनः स्नान करें

- इसके बाद गुड़, गेंहू और ताम्बे के बर्तनों का दान करें

- आपकी कुंडली के दुर्योग समाप्त होंगे.

फिर कब लगेगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan in 2018)

इस सूर्य ग्रहण के बाद अगला सूर्य ग्रहण 18 जुलाई 2018 को होगा और इसके बाद 11 अगस्त 2018 को तीसरा सूर्य ग्रहण पड़ेगा लेकिन तीनों ही सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement