राधाकृष्ण की लीला के अनन्य गायक आचार्य रामस्वरूप शर्मा का निधन

बीजेपी के पूर्व विधायक, रास पंचाध्यायी के अनन्य गायक, नेता और रास अभिनेता राम स्वरूप शर्मा ने ब्रज की रासलीला का सौंदर्य दुनिया के सामने प्रदर्शित किया. भारत सरकार के आमंत्रण पर पहली बार उन्होंने पूरे रास मण्डल के साथ दुनिया भर का दौरा किया.

Advertisement
आचार्य रामस्वरूप शर्मा आचार्य रामस्वरूप शर्मा

रोहित

  • ,
  • 18 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:38 AM IST

वृन्दावन की धरती पर राधाकृष्ण की लीला के अनन्य गायक और 6 साल की आयु से ठाकुर जी के स्वरूप बने आचार्य रामस्वरूप शर्मा का निधन हो गया. वे 92 वर्ष के थे.

बीजेपी के पूर्व विधायक, रास पंचाध्यायी के अनन्य गायक, नेता और रास अभिनेता राम स्वरूप शर्मा ने ब्रज की रासलीला का सौंदर्य दुनिया के सामने प्रदर्शित किया. भारत सरकार के आमंत्रण पर पहली बार उन्होंने पूरे रास मण्डल के साथ दुनिया भर का दौरा किया.

Advertisement

उनकी लीला के प्रशंसक देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं. विदेशी उनके जीवंत लीला मंचन से भाव विभोर हो जाते थे.

ब्रज में आचार्य घमंडदेव की रास परम्परा की 15वीं पीढ़ी में रासाचार्य बने पंडित रामस्वरूप शर्मा को पद्मश्री और मध्यप्रदेश सरकार के तुलसी सम्मान सहित अनेक पुरस्कार और सम्मानों से विभूषित किया गया था. वर्तमान में आचार्य रामस्वरूप शर्मा की रास परम्परा का निर्वाह उनके छोटे पुत्र आचार्य हरिवल्लभ शर्मा छोटे ठाकुर कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement