आज 10 जुलाई 2026 कन्या राशिफल: कठिनाइयों का करना पड़ सकता है सामना, धन की होगी प्राप्ति

Aaj ka Kanya Rashifal 10 July 2026, Virgo Horoscope Today: निर्देशों का अनुपालन बनाए रखेंगे. करीबियों की सलाह मानेंगे. संग्रह संरक्षण पर जोर बना रहेगा. व्यर्थ का दिखावा न करें. अड़ियल न बनें.

Advertisement
virgo horoscope virgo horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:16 AM IST

स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. कामकाज वक्त पर करें. व्यापार में अप्रत्याशित स्थिति रह सकती है. दबाव में आने से बचें. लापरवाही से लाभ प्रभावित होना संभव है. जरूरी विषयों की सूची बनाएं. कामकाज में स्पष्टता लाएं. स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा न करें. मौसमी चुनौतियों से सजग रहें. समय लेकर भेंटवार्ता के लिए जाएं. सूझबूझ से आगे बढ़ें. धैर्यवान और सजग रहें. परिवार में सुख सौख्यरहेगा. परिजनों संग समय बिताएं. सीख सलाह रखें.

Advertisement

नौकरी व्यवसाय- कामकाज साधारण रहेगा. लेनदेन में जल्दबाजी न करें. रुटीन पर फोकस रखें. अनुपालन अनुशासन से आगे बढ़ें. शोध विषयों से जुड़ेंगे. व्यवस्था को मजबूती दें.

धन संपत्ति- आर्थिक पक्ष साधारण रहेगा. निर्देशों का अनुपालन बनाए रखेंगे. करीबियों की सलाह मानेंगे. संग्रह संरक्षण पर जोर बना रहेगा. व्यर्थ का दिखावा न करें. अड़ियल न बनें.

प्रेम मैत्री- भावनात्मक पक्ष मध्यम बना रहेगा. भेंटवार्ता विनम्रता बनाए रखें. सतर्कता से बात करें. निजता पर जोर रखें. मित्रों का साथ साहस बढ़ाएगा. संवेदनशील बने रहेंगे. चर्चा में पहल न करें. प्रेम और स्नेह के मामलों में सबको साथ लेकर चलें. अच्छे श्रोता बने रहें.

स्वास्थ्य मनोबल- संकोच बना रहेगा. सरलता व विनम्रता बढ़ाएं. व्यक्तिगत निवेश बढ़ेगा. खानपान पर ध्यान दें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.

आज का उपाय: भक्तों पर कृपा बरसाने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न वितरण करें. सतर्क रहें.

Advertisement

शुभ अंक : 1, 5, 6 और 9

शुभ रंग : समुद्री

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »