वृष
ऐट आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए आत्मविश्वास की कमी पर नियंत्रण लाने और साहस से कार्य करने की समझाइश लाया है. दबाव की स्थिति अनुभव कर सकते हैं. धैर्य से आगे की ओर कदम बढ़ाते रहें. भावनात्मक विषयों में सकारात्मकता बनाए रखें. विभिन्न मामलों में भ्रम व असमंजस की स्थिति रह सकती है. विनम्रता और सहजता से सबका साथ पाएंगे.
व्यावसायिक प्रयासों में चर्चा संवाद बढ़ाएं. अतिचिंता से बचें. अपनों को सम्मान दें. सलाह का आद करें. मतभेद की स्थिति बनी रह सकती है. व्यक्तित्व और व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. रणनीति पर आगे बढ़ें. अन्य के दबाव में न आएं. विरोधी गतिशील रहेंगे. निर्णय लेने जल्दबाजी नहीं दिखाएं. महत्वपूर्ण कदम उठाने में सावधान रहें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पर फोकस रखें. स्वास्थ्य जांच बढ़ाएं. व्यक्तित्व पर बल दें. नियमितता रखें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में सजगता बनाए रहें. सूझबूझ से आगे बढ़ें. स्पष्ट स्थिति बनाए रखें.
रिश्ते: अपनों का साथ बना रहेगा. करीबी से भेंट हो सकती है. व्यर्थ के हस्तक्षेप से बचें.
अरुणेश कुमार शर्मा