वृष
ऐट आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए असहज स्थिति से निकलने के लिए उच्च मनोबल की जरूरत बनी रह सकती है. साहस से आगे बढ़ें. रास्ते स्वतः बनते नजर आएंगे. व्यर्थ की उलझनों से बचने का प्रयास करें. लक्ष्य की ओर सहजता से कदम बढ़ाएं. सकारात्मक नजरिया और बड़ी सोच रखें. कारोबार में सहज गति रहेगी. व्यावसायिक संबंध मजबूत बनाएंगे.
सबको साधे रखने का प्रयास रहेगा. वातावरण पर नियंत्रण बढ़ाएं. नियमों का लाभ उठाएं. महत्वपूर्ण मामलों को सूझबूझ से आगे बढ़ाएं. सभी से संबंध मधुर बनाए रखें. व्यर्थ बातों और अफवाहों में नहीं आएं. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. अपनों के लिए क्षमता से अधिक करेंगे. नए लोगों दूरी रखें. करीबियों के साथ समय बिताएं.
स्वास्थ्य: अनुशासन से कार्य करें. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. सेहत से समझौता न करें.
आर्थिक स्थिति: जिम्मेदारी बढ़ाए रखें. इच्छित विषयों को गति दें. आर्थिक पक्ष साधारण रहेगा.
रिश्ते: संबंधों में सक्रियता बढ़ाएंगे. बड़ों की सीख सलाह से आगे बढ़ें. विपक्षियों से सजग रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा