आर्थिक अवसर बढ़त पर रहेंगे. कामकाजी उपलब्धियों को बल मिलेगा. सत्ता से संबंधित कार्य पक्ष में बनेंगे. अधिकारियों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. अपेक्षित उपलब्धियां बनी रहेंगी. पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी. सभी मामलों में संतुलन बढ़ाएंगे. लाभ संवार पर बना रहेगा. करियर व्यापार के मामले सधेंगे. पेशेवर प्रभाव बनाए रखेंगे. संवाद संपर्क में सकारात्मक रहेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. बड़प्पन बनाए रखेंगे. पैतृक पक्ष के मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा.
नौकरी व्यवसाय- प्रशासन के कार्य पक्ष में बनेंगे. प्रबंधन में सभी सहयोग होंगे. व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा. सम्मानित हो सकते हैं. उल्लेखनीय परिणाम बनेंगे. असहजताएं दूर होंगी.
धन संपत्ति - आर्थिकी बल पाएगी. विविध गतिविधियों में तेजी बनाए रहेंगे. व्यवस्थित ढंग से कार्य करेंगे. पद प्रतिष्ठा बढ़ावा मिलेगा. धनधान्य में वृद्धि होगी. लाभ विस्तार के प्रयास बढ़ेंगे.
प्रेम मैत्री- सुख प्रद वातावरण बनाए रखेंगे. परिजनों से संबंधों को बेहतर बनाएंगे. निजी मामलों में संवाद बढ़ेगा. मन के रिश्तों में मजबूती आएगी. प्रभाव के साथ बात रखेंगे. संबंध मधुर रहेंगे. प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे. इच्छित सूचना प्राप्त होगी. जीवन में हर्ष आनंद बढ़े़गा.
स्वास्थ्य मनोबल- निरंतरता बढ़ाएंगे. व्यक्तित्व एवं स्वास्थ्य प्रभावपूर्ण बनाए रहेगा. सक्रियता बढ़ेगी. व्यवस्था संवरेगी. खानपान आकर्षक रहेगा.
आज का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. सहकार रखें.
शुभ अंक : 4, 6 और 8
शुभ रंग : समुद्री
अरुणेश कुमार शर्मा