Tarot Rashifal 18 January 2025 Kark (Cancer): कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति हो सकती है खराब, उधार देने से बचें

Tarot Rashifal 18 January 2025 Kark (Cancer): परिजनों और मित्रों के सहयोग से आगे बढ़े. पूर्व में व्यवसाय में जो भी हानि हुई है. उससे सबक सीखकर व्यवसाय को पुनः सुधारने का प्रयास करें.

Advertisement
Cancer Horoscope Cancer Horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

कर्क (Cancer):- Cards :- Eight of swords 

किसी परिस्थिति में इतना उलझ चुके है. कि समाधान को देख पाने का प्रयास नहीं कर पा रहे. चारों तरफ से घिर आई कठिनाइयों ने दिमाग को बंद सा कर दिया है. चाह कर भी खुद को इन चुनौती पूर्ण परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है. अतीत में कुछ ऐसा घटित हुआ है. जिसकी यादों ने मन में डर पैदा कर दिया है. आगे बढ़कर अपनी आंखों पर बंधी डर की पट्टी को खोलने का प्रयास करें. सामने सभी परिस्थितियों के हल है. बस थोड़ा सा प्रयास उन्हें ढूंढने के लिए करना पड़ सकता है. विचारों को सकारात्मक बनाइए और संयम और धैर्य के साथ सामने की चुनौतियों से निपटने का रास्ता ढूंढे. अतीत में जो हुआ वो बीत चुका है. उसके लिए अपने वर्तमान और भविष्य को खराब न करें. परिजनों और मित्रों के सहयोग से आगे बढ़े. पूर्व में व्यवसाय में जो भी हानि हुई है. उससे सबक सीखकर व्यवसाय को पुनः सुधारने का प्रयास करें. जल्द ही सब ठीक होता दिखेगा. यदि कहीं भी परेशानी दिख रही है. तो उससे बाहर निकलने के लिए अपने सोचने के नजरिए में परिवर्तन लाने का प्रयास करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: कार्य की अधिकता के चलते पेट से संबंधित किसी भी समस्या को नजरंदाज करते चले आ रहे है. जो की बेहतर नहीं है. 

आर्थिक स्थिति: खर्चो की अधिकता  रह सकती है. धन कमाने के नए साधन ढूंढने का प्रयास कर सकते है. उधार लेने और देने दोनों से इस वक्त बच कर रहें. 

रिश्ते: किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आपके प्रिय के साथ आपके रिश्ते में गलतफहमी बढ़ने लगी है. जिसके चलते आपका प्रिय आपको गलत साबित कर सकता है. अपनी बेगुनाही अब आपको ही साबित करना होगी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement