वृश्चिक
सिक्स आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए अनुभव का लाभ लेने और हालात को बदलने के प्रयास बनाए रखने में सहयोगी है. काम में सहजता बनाए रखेंगे. चुनौतियों का सामना करेंगे. कला कौशल से परिणाम संवरेंगे. लक्ष्य की ओर व्यवस्थित गति से बढ़ते रहेंगे. परंपरागत विचार और स्मरणों से जुड़ाव बढ़ा सकते हैं. नियमों का पालन करें. लापरवाही न दिखाएं. सहयोग बनाए रहें.
आर्थिक प्रलोभन और दिखावे में नहीं आएं. खर्च पर अंकुश बनाए रखें. लक्ष्य के लिए प्रयासरत बने रहें. लाभ का प्रतिशत सामान्य रहेगा. लेनदेन के मामलों में सक्रियता आएगी. विपक्षियों से सावधानी बनाए रहंे. विभिन्न खतरों से सजग रहें. कार्यों में सूझबूझ रखें. प्रयासों में हड़बड़ी न दिखाएं. विविध अवरोध बने रह सकते हैं.
स्वास्थ्य: दिनचर्या संयमित रखें. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. खानपान का ध्यान रखें.
आर्थिक स्थिति: व्यवस्था में बदलाव लाएंगे. आर्थिक व्यवहार सजग रहेगा. जिम्मेदारी निभाएं.
रिश्ते: वातावरण सामान्य रहेगा. रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ाएं. आलोचना से बचें.
अरुणेश कुमार शर्मा