Vrishchik Tarot Rashifal 23 October 2026: वृश्चिक वालों के मन में रह सकती है उलझन, धैर्य से लें फैसले

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 23 October 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कामकाज में नियमितता बनाए रखें.

Advertisement
scorpio horoscope scorpio horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:12 AM IST

वृश्चिक राशि
ऐट ऑफ कप्स

आज का दिन आपके लिए भौतिक रूप से सब कुछ अच्छा होने के बावजूद भावनात्मक दबाव का संकेत दे रहा है. अपनी इच्छा से वर्तमान परिस्थितियों से आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. लक्ष्य हासिल करने की कोशिश जारी रखेंगे. करीबियों के नकारात्मक व्यवहार से प्रभावित होने से बचें. सकारात्मक नजरिए के साथ काम करें. विभिन्न कार्यों को धैर्यपूर्वक आगे बढ़ाएं. व्यावसायिक मामलों में नियमितता बनाए रखेंगे.

Advertisement

मानसिक उलझन बनी रह सकती है. शारीरिक सक्रियता और कला-कौशल पर भरोसा बढ़ेगा. दूसरे लोग आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं. निजी कार्यों में अनुकूलता बनाए रखेंगे. अपनों का भरोसा जीतने का प्रयास करेंगे. प्रभावशाली लोगों के साथ तालमेल बढ़ाएंगे. जरूरी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. आसपास का माहौल सामान्य बना रहेगा.

स्वास्थ्य: सेहत पर ध्यान दें. नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें. शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें.

आर्थिक स्थिति: कारोबार में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी. सभी का सम्मान करें और लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें.

रिश्ते: घर में सहज माहौल रहेगा. अपनों की खुशियों का ख्याल रखें. मानसिक दबाव में आने से बचें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »