वृश्चिक
नाइन ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए औरों से बेहतर संवाद और परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखने में मददगार है. सभी वर्ग के लोग निर्देशों का पालन करेंगे. सूझबूझ से उचित दिशा में आगे बढ़ेंगे. विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. परिचित सहयोगी होंगे. अधिकतर मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे. वातावरण अपेक्षा के अनुकूल बना रहेगा.
साहस और सक्रियता से लक्ष्यों को हासिल करेंगे. कोशिशों को बढ़ावा मिलेगा. व्यक्तित्व प्रभावपूर्ण बनाए रहेंगे. जोखिम उठाने का भाव रहेगा. बड़ों का साथ सानिध्य प्राप्त होगा. कला और कौशल पर बल देंगे. ऊर्जा व उत्साह का बनाए रखेंगे. नवीन मामले उम्मीद के अनुरूप गति लेंगे. व्यापार में बेहतर बनें रहेंगे. लाभ एवं प्रभाव में बढ़ोतरी होगी.
स्वास्थ्य: खानपान पर फोकस रहेगा. योग व्यायाम पर ध्यान देंगे. सेहत अच्छी रहेगी.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक प्रयासों से सबको प्रभावित करेंगे. प्रबंध मजबूत रहेगा. आधुनिक तरीके बढ़ाएंगे.
रिश्ते: घर वालों के साथ वक्त बिताएंगे. साथी सहयोगी होंगे. संबंधों में मधुरता रखेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा