घर के मामलों में दखल बढ़ाएंगे. प्रबंधन के प्रयास बेहतर बनाए रखेंगे. परिवार में समय देंगे. संबंधियों के साथ खुशियां साझा करेंगे. आवश्यक कार्योंें पर फोकस बढ़ा रहेगा. मेलजोल की भावना बढ़ेगी. परिचित वर्ग सहयोगी रहेगा. बड़प्पन से काम लें. बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखें. हर्ष आनंद रहेगा. अतिथि का आना प्रसन्नता बढ़ाएगा. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. कामकाज में जल्दबाजी न दिखाएं. अपनों के सुख के लिए प्रयास बढ़ाए रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सक्रियता और सकारात्मकता बनी रहेगी. वातावरण अच्छा रहेगा. वरिष्ठों के प्रति समर्पित रहें. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएं. व्यवस्था को बल दें. साहस से जगह बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक हितलाभ बल पाएंगे. कामकाजी प्रयासों में गंभीरता बनाए रखेंगे. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. व्यक्तिगत उपलब्धियां बढ़ेंगी. योजनाएं साझा करने से बचेंगे. वित्तीय मामलों में तेज रहेंगे.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक पक्ष सामान्य रहेगा. निजी गतिविधियों को बल मिलेगा. घर में मदद की भावना रखेंगे. परिजनों की बात को अनदेखा नहीं करें. सूझबूझ सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे. अपनों को भलिभांति समझेंगे. आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सकती है. संबंध बेहतर बने रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- अहंकार से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. नियमित रक्त जांच बनाए रखें. निरंतरता बढ़ाएं. भावुकता से बचेंगे. अनुभवी की सुनेंगे.
आज का उपाय: सौरमंडल के स्वामी प्रकाशमान भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. ओम् सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः का जाप करें. संकोच से काम लें.
शुभ अंक : 1, 5, 7 और 9
शुभ रंग : चमकदार लाल
अरुणेश कुमार शर्मा