धनु
सेवन ऑफ कप्स
आज का दिन आप के लिए भ्रम की स्थिति से बचने और विकल्पों पर गंभीरता से विचार करने का संकेतक हैं. चयन में चूक से परिणाम प्रभावित हो सकते हैं. घरवालों से सामंजस्य बनाए रखें. रिश्तों के प्रति गंभीरता दिखाएंगे. करीबियों को वक्त देने का भाव रखें. अवसरों को पहचानने पर जोर दें. सक्रियता बनाए रखें. आवश्यक सुविधाएं बढ़ाएंगे. भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है.
कामकाजी मामलों में लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएं. चालाक लोगों से दूर रहें. लोभ लालच में नहीं आएं. अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. आत्मविश्वास बनाए रहेंगे. परंरपरागत कार्यों में रुचि रखेंगे. वर्तमान परिस्थितियों को बेहतर बनाएंगे. संबंधियों का साथ समर्थन पाएंगे. लाभ का स्तर बढ़त पर रहेगा. अपनों की खुशी बढ़ाएं.
स्वास्थ्य: स्वयं पर ध्यान दें. व्यक्तित्व सामान्य रहेगा. शारीरिक गतिविधिया साधारण रहेंगी.
आर्थिक स्थिति: कारोबार औसत रहेगा. वातावरण में अनुकूलन बढ़ाएं. लक्ष्य पर नजर बनाए रहें.
रिश्ते: करीबियों का भरोसा पाएंगे. परिचित के साथ समय बांटेंगे. रिश्तेदारों का साथ देंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा