धनु
थ्री आफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए उचित दिशा में साहसिक कदम उठाने और कार्य विस्तार की संभावनाओं को तलाशने पर जोर देने वाला है. तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश होगी. महत्वपूर्ण मामलों में सफलता पाएंगे. पद प्रतिष्ठा में बढ़त पर रहेंगे. संबंधों को निभाने में आगे रहेंगे. उत्साह से कार्य करेंगे. नेतृत्व सम्हालने के अवसर बनेंगे.
सभी मामलों में पहल का नजरिया बना रहेगा. अनुशासन से कार्य करेंगे. विविध विषयों में सक्रियता रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में समता सामंजस्यता बनाए रखेंगे. घर वालों की सीख सलाह बनाए रखेंगे. संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. करीबियों पर नजर रखेंगे. सजगता सतर्कता से आगे बढ़ेंगे. व्यवस्था के प्रति समर्पण का भाव बना रहेगा.
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी. व्यक्तित्व में सुधार बना रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचेंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में तेजी दिखाएंगे. लेनदेन में स्पष्ट स्थिति बनी रहेगी. साहसिक फैसले लेंगे.
रिश्ते: घर में अनुकूल रहेगा. रिश्तों में उत्साह बनाए रखेंगे. दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा.
अरुणेश कुमार शर्मा