मीन
थ्री आफ कप्स
आज का दिन आप के लिए सकारात्मक वातावरण में उमंग उत्साह से कार्य करने का संकेतक है. भावनात्मक प्रयासों में सहज होंगे. सभी मामले सकारात्मक बने रहेंगे. परिचितों के साथ समर्थन से आगे बढ़ेंगे. कार्यविस्तार को बनाए रखेंगे. सुखद वातावरण का लाभ उठाएंगे. करीबियों के साथ यादें बांटेंगे. रचनात्मक नजरिया रखेंगे. भावनात्मक मामलों मे प्रभावपूर्ण स्थिति रहेगी.
आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. लोगों का समर्थन मिलेगा. शुभ सूचनाओं में वृद्धि बनी रहेगी. अवसरों को पहचानेंगे. आत्मनियंत्रण बनाए रखेंगे. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे. वांछित सफलता पाएंगे. सभी क्षेत्रो में आगे बढ़ेंगे. उत्साह और विश्वास से आगे बढ़ने का प्रयास रहेगा. सभी से संबंध मधुर बनाए रखेंगे. प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संवार पर बना रहेगा. अवरोध समाप्त होंगे. व्यक्तिगत स्थिति बेहतर रहेगी.
आर्थिक स्थिति: पद और प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार को बल मिलेगा. विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे.
रिश्ते: व्यक्तिगत संबंधों को मधुर बनाए रखेंगें करीबियों संग सुखद समय बिताएंगे. दिल की सुनेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा