मीन: द हर्मिट
आज का दिन आप के लिए सकारात्मक नजरिया बनाए रखकर आगे बढ़ते रहने में सहयोगी है. अनुभवों का लाभ उठाने में आगे रहेंगे. बाहरी दुनिया की अपेक्षा आंतरिक उूर्जा में भरोसा बढ़ेगा. सजगता और सूझबूझ से बेहतर प्रदर्शन करेंगे. वर्तमान विषयों पर फोकस बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्याें में धैर्य से काम लेंगे. जिम्मेदारी निभाएंगे.
भावनात्मक मामलों में उतावली से बचें. विभिन प्रस्तावों पर संतुलित ढंग से अपना पक्ष रखेंगे. नियमों पर जोर बढ़ाएं. श्रेष्ठ लोगों का साथ मिलेगा. लाभ बढ़ाएगा. व्यर्थ बातों में नहीं आएंगे. चर्चा संवाद में पहल बढ़ाएंगे. संबंधों में सहज रहेंगे. पेशेवर प्रशिक्षण से जुड़ेंगे. विपक्षियों पर नियंत्रण बना रहेगा. घर का वातावरण अनुकूल बना रहेगा.
स्वास्थ्य: वाणी व्यवहार में स्पष्टता रखेंगे. सेहत पर फोकस बढ़ाएंगे. रुटीन पर ध्यान दें. खानपान भव्य रहेगा.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में उचित गति बनी रहेगी. व्यावसायिक लेनदेन में पहल से बचेंगे. जरूरी चर्चा में सतर्क रहेंगे.
रिश्ते: अपनों की खुशी बढ़ाएंगे. दोस्तों का साथ बनाए रखेंगे. करीबियों से सुखद सूचनाएं शेयर करेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा