मीन
ten of cups
आज का दिन आप के लिए मनोवैज्ञानिक सुधारों और मानसिक स्तर पर सुखद बदलावों केा बल देने वाला है. किसी मनोपीड़ा से बाहर निकलने में मदद मिलेगी. रचनात्मक नजरिया बनाए रखेंगे. करीबी जनों के साथ भ्रमण पर जाएंगे. लक्ष्यों को पाने का प्रयास बनाए रखेंगे. कारोबार में सुधार की स्थिति रहेगी. सबसे भेंट मुलाकात बनाए रखेंगे.
कारोबार में सफलता स्तर उूंचा रहेगा. जिम्मेदारों से चर्चा बढ़ाएंगे. व्यवहार अच्छा बना रहेगा. आधुनिक सोच से काम लेंगे. घर में सुख बना रहेगा. दोस्तों का साथ पाएंगे. सभी प्रसन्न और प्रभावित होंगे. विभिन्न योजनाओं को साधेंगे. इच्छित निर्णय ले पाएंगे. व्यवस्था से लाभ होगा. परिचितों का विश्वास हासिल कर पाएंगे. साहस से काम लेंगे.
स्वास्थ्य: आत्मविश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य पर बल देंगे. अवरोध स्वतः दूर होंगे. सक्रियता बनाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में उच्च स्थिति रहेगी. तेजी से कार्य करेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में कामयाब होंगे.
रिश्ते: वातावरण अनुकूल रहेगा. करीबियों से भेंट होगी. घरवालों की सुनेंगे. सबसे स्नेह बनाए रखेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा