Mangal Gochar 2026: मंगल का वृषभ राशि में गोचर, कल से इन 3 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल

मंगल ग्रह 21 जून को वृषभ राशि में गोचर करने वाला है. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र का कहना है कि यह गोचर कई राशियों को शुभ तो कई को मिश्रित परिणाम दे सकता है. लेकिन तीन राशियां ऐसी भी जिन्हें सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है.

Advertisement
मंगल 21 जून से लेकर 4 अगस्त तक वृषभ राशि में ही गोचर करेंगे. (Photo: ITG) मंगल 21 जून से लेकर 4 अगस्त तक वृषभ राशि में ही गोचर करेंगे. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

Mangal Gochar 2026: 21 जून को ग्रहों के सेनापति मंगल मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं. इसके बाद मंगल 4 अगस्त 2026 तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र का कहना है कि यह गोचर कई राशियों को शुभ तो कई राशियों को मिश्रित परिणाम दे सकता है. लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं.

Advertisement

मिथुन राशि
यह गोचर मिथुन राशि वालों को विशेष सतर्कता बरतने का संकेत दे रहा है. इस दौरान अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है. आर्थिक मामलों में बिना योजना के कोई बड़ा कदम उठाने से बचना होगा. लंबी दूरी की यात्राओं में बाधाएं या अनावश्यक परेशानियां सामने आ सकती हैं. इसलिए यात्रा केवल जरूरत पड़ने पर ही करें. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करें.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. इस अवधि में जल्दबाजी से किए गए कार्य नुकसान पहुंचा सकते हैं. नौकरी बदलने या व्यापार में बड़ा निवेश करने का निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. विशेष रूप से कर्ज लेकर व्यापार विस्तार करने से बचने की सलाह दी गई है. रिश्तों के मामले में भी सावधानी की जरूरत होगी. परिवार जीवनसाथी या करीबी लोगों के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है. खर्चों में अचानक वृद्धि होने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है.

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर कई मामलों में सावधानी की मांग कर रहा है. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. किसी भी कानूनी विवाद, बहस या झगड़े से दूर रहना आपके हित में होगा. भावनात्मक होकर लिया गया कोई बड़ा निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. व्यापार करने वाले लोगों को कर्ज लेकर नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. नौकरीपेशा लोगों को भी इस अवधि में नौकरी बदलने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »