Aaj ka Love Rashifal 7 October 2026: मकर राशि वाले भावुक होकर फैसले लेने से बचें, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj ka Love Rashifal 7 October 2026 (लव राशिफल): मकर राशि वाले संबंधियों की बातों पर ध्यान दें. रिश्तों में सहनशीलता बनाए रखें. भावुक होकर फैसले लेने से बचें. प्रियजनों की अनदेखी न करें. घर के लोगों का सहयोग मिलेगा. कोई जरूरी सूचना भी प्राप्त हो सकती है. बड़ों की सीख और सलाह पर ध्यान देना उपयोगी रहेगा.

Advertisement
love horoscope love horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:46 AM IST

मेष राशि
मेष राशि वालों को रिश्तों में मतभेद से बचना चाहिए. विनम्रता बनाए रखें और किए गए वादों को पूरा करें. मित्रों से मुलाकात हो सकती है. अपनों के साथ खुशियां साझा करेंगे. रिश्तों में भरोसा बना रहेगा. भावनात्मक पक्ष मजबूत होगा. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ सकता है. सुखद पलों के मौके मिलेंगे.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को निजी मुलाकातों में जल्द पहल करने से बचना चाहिए. प्रियजनों की इच्छाओं का सम्मान करें. परिवार और संबंधियों के लिए समय निकालें. जरूरी बातें धैर्य के साथ रखें. मित्रों से मुलाकात हो सकती है. जिद और अहंकार से बचना रिश्तों के लिए बेहतर रहेगा.

Advertisement

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में सहजता बनी रहेगी. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. घर में सुख और सौहार्द का माहौल रहेगा. अतिथियों का आदर-सत्कार करेंगे. प्रिय से मुलाकात हो सकती है. जरूरी बातचीत में शामिल होने का अवसर मिलेगा. भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और रिश्तों में संतुलन बना रहेगा.

कर्क राशि
कर्क राशि वाले परिवार और करीबियों के साथ समय बिताएंगे. आसपास उत्सव जैसा माहौल रह सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. किसी आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. प्रिय से मुलाकात होगी. आप अपनों को किसी तरह से अचंभित भी कर सकते हैं. सभी के प्रति आदर बनाए रखें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भावनात्मक संवाद के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है. जरूरी चर्चाओं में सहजता बनी रहेगी. प्रिय से मुलाकात हो सकती है. सभी के साथ तालमेल बढ़ेगा. आपसी विश्वास मजबूत होगा. स्नेह और अपनापन बढ़ेगा. रिश्तों में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए बड़प्पन और सम्मान का भाव रखें.

Advertisement

कन्या राशि
कन्या राशि वालों की रिश्तों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सकती है. स्वजनों का सम्मान बनाए रखें. निजी मामलों में जल्दबाजी न करें. बातचीत के दौरान सकारात्मकता रखें. दूसरों की कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें. करीबियों के लिए उपहार ले सकते हैं. भावनात्मक मामलों में विनम्रता से काम लेना बेहतर रहेगा.

तुला राशि
तुला राशि वालों के प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी. मित्रों पर आपका प्रभाव बढ़ सकता है. घूमने-फिरने और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे. प्रियजनों के सामने जरूरी बातें रख पाएंगे. स्वजनों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. आपसी सहयोग बढ़ेगा और रिश्ते मजबूत होंगे. निजी जीवन में सहजता बनी रहेगी.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में विश्वास बना रहेगा. भावनात्मक संतुलन बनाए रखें. करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. प्रियजन आपकी अपेक्षाओं पर खरे उतर सकते हैं. आपसी तालमेल बढ़ेगा. रिश्ते सुखद रहेंगे. सभी का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे. मित्रों का ध्यान रखें और सहयोग की भावना बनाए रखें.

धनु राशि
धनु राशि वाले परिवार के साथ खुशियां साझा करेंगे. मित्रता के रिश्ते मजबूत होंगे. मन के मामलों में सकारात्मकता आएगी. शुभ संदेश मिल सकता है. प्रियजनों के साथ यात्रा पर जाने का मौका बन सकता है. बातचीत और व्यवहार में मिठास बढ़ेगी. भावनात्मक जुड़ाव मजबूत रहेगा.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा. संबंधियों की बातों पर ध्यान दें. रिश्तों में सहनशीलता बनाए रखें. भावुक होकर फैसले लेने से बचें. प्रियजनों की अनदेखी न करें. घर के लोगों का सहयोग मिलेगा. कोई जरूरी सूचना भी प्राप्त हो सकती है. बड़ों की सीख और सलाह पर ध्यान देना उपयोगी रहेगा.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के घर में सुख का माहौल रहेगा. दांपत्य जीवन में हर्ष और आनंद बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी. निजी जीवन में अपनों का साथ और विश्वास मिलेगा. किए गए वादे पूरे करें. परिवार के साथ समय बिताएं. रिश्तों में बड़प्पन बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.

मीन राशि
मीन राशि वालों के प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे. अपनी बात रखने में जल्दबाजी से बचें. सभी का मान-सम्मान बनाए रखें. रिश्तों में धैर्य दिखाएं और दूसरों की भावनाओं का आदर करें. किए गए वादे निभाएं. आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. परिचितों का भरोसा बना रहेगा. विनम्रता से काम लेने पर व्यक्तिगत संबंध बेहतर हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »