तुला
किंग आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए जीवनमूल्यों और परंपराओं में रुचि बनाए रखने वाला है. आसपास का वातावरण ऊर्जावान बनाए रखेंगे. सबके प्रति आदर और स्नेह का भाव रखेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा बना रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में सफलता पाएंगे. आर्थिक मामले पक्ष में बनेंगे. कारोबारी अवसर भुनाने का प्रयास होगा. अपनों को साथ लेकर चलेंगे.
घरवालों के साथ सहयोग बढ़ाएंगे. विभिन्न मामलों में सहजता से आगे बढ़ेंगे. करीबियों की अपेक्षाओं के दबाव में नहीं आएंगे. जिम्मेदारों से तालमेल बढ़ाएंगे. घर की साज संवार बढ़ाए रखेंगे. परंपरागत कार्यों को बढ़ावा देंगे. वाणी व्यवहार असरदार बना रहेगा. वचन निभाने का प्रयास होगा. सभी के साथ सद्भावना बनाए रखेंगे. लक्ष्य पूरे करेंगे.
स्वास्थ्य: खानपान आकर्षक रहेगा. सहनशील बने रहेंगे. व्यक्तित्व को बल मिलेगा. सेहत सुधार पाएगी.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. कारोबारी सफलता बढेगी. लाभ ऊंचा रहेगा. प्रस्तावों की प्राप्ति होगी.
रिश्ते: सबका सम्मान रखेंगे. करीबियों से सुखद भेंट होगी. रिश्तों में सूझबूझ बनाए रखेंगे. संवाद सुखद रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा