तुला
टेन आफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए जिम्मेदारी को पूरा करने और किसी भी स्थिति में पीछे हटने से बचने का संकेतक है. साहस और धैर्य से प्रत्येक कदम आगे बढ़ाते रहेंगे. विरोधियों की सक्रियता बनी रह सकती है. आत्मविश्वास के साथ कार्य करेंगे. लापरवाहीपूर्ण स्थिति से बचेंगे. विभिन्न विषयों पर नजर बनाए रखेंगे. जिम्मेदारी को निभाएंगे.
स्वास्थ्य संकेतों पर ध्यान बढ़ाएं. दैनिक कार्यों में अनुशासन रखें. अपनों के साथ स्पष्टता बढ़ाए रखें. गोपनीय विषयों पर फोकस बढ़ाएं. बड़ों की सलाह की अनदेखी से बचें. घर के लोग मददगार बने रहेंगे. घरवालों के सहयोग से राहत अनुभव करेंगे. अवसरों को भुनाने में जल्दबाजी न दिखाएं. उचित अवसर पर ही बात रखें.
स्वास्थ्य: दिनचर्या संतुलित बनाए रखें. स्वयं पर फोकस बढ़ाएं. स्वास्थ्य से समझौता न करें. खानपान सहज रहेगा.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी परिणाम अपेक्षित रहेेंगे. जोखिम उठाने से बचेंगे. व्यवस्था पर पकड़ बनाए रखेंगे.
रिश्ते: निजी मामलों में दबाव में आने से बचें. अपनों पर विश्वास दिखाएं. मन की कमजोरी जाहिर न करें.
अरुणेश कुमार शर्मा