सामाजिक कार्य पक्ष में बने रहेंगे. वाणिज्यिक मामले अपेक्षा से बेहतर रहेंगे. करीबियों का समर्थन मिलेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दीर्घजीवी योजनाएं संवरेंगी. जरूरी सूचनाएं प्राप्त होंगी. स्वजनों के साथ समय बिताएंगे. सहकारिता पर जोर रहेगा. वाणिज्यिक विषयों में दूरदर्शिता रखेंगे. कार्यक्षेत्र में पहल पराक्रम बनाए रखेंगे. भाई बंधुओं से स्नेह विश्वास बढ़ाएंगे. साहस से राह बनाएंगे. वाणिज्यिक संवाद व मेलजोल में रुचि दिखाएंगे. भाईचारा बढ़ेगा.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवर अच्छा करेंगे. कामकाजी वातावरण में सहजता रहेगी. संबंधों का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी संवाद बनाए रखेंगे. विभिन्न योजनाओं को गति देंगे. लंबित कार्य पक्ष में बनेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक अवसर बढ़ेंगे. योजनाओं को गति मिलेगी. परस्पर मान सम्मान बढ़ाए रहेंगे. कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता पाएंगे. यात्रा संभव होगी. लाभ बढ़ाएंगे. जोखिमपूर्ण विषयों में रुचि रखेंगेे.
प्रेम मैत्री- प्रियजन की बात पर ध्यान देंगे. भावनात्मक विषयों में सहजता से निर्णय लें सकेंगे. मित्र का भरोसा बना रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सुखद परिणाम बनेंगे. रक्त संबंधी सहयोगी रहेंगे. करीबी सहयोगी होंगे. बड़ों का सम्मान रखेंगे. रिश्तों में विनम्रता व सहजता रहेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- आत्मविश्वास बल पाएगा. संकोच दूर होगा. वाणी व्यवहार संवरेगा. उत्साह से आगे बढ़ेंगे. व्यक्तित्व संवार पर रहेगा. सुख बनाए रखेंगे.
आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः क जाप करें. मीठा बांटें. संपर्क बढ़ाए रखें.
शुभ अंक : 1, 2 और 9
शुभ रंग : मरून
अरुणेश कुमार शर्मा