मेष - नौकरीपेशा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. पेशेवर कार्यों में स्पष्टता बढ़ाएंगे. कामकाज में फोकस बनाए रखें. उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे. सभी मामलों में अनुशासन अनुपालन रखें. रोग उभर सकते हैं. लोगों पर अंधा भरोसा न करें. परिश्रम से परिणाम संवरेगा. कार्य व्यापार में रुटीन संवारेंगे. सेवाक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. विरोधियों की सक्रियता रहेगी. कर्मठता बनाए रखेंगे. विनम्रता से काम निकालेंगे. संकोच रहेगा.
शुभ अंक: 2, 6 और 9
शुभ रंग: लाल
कल का उपाय: अपमृत्यु को प्राप्त हुए पितरों का श्राद्ध तर्पण और स्मरण करें. बहकावे से बचें.
वृष - शैक्षिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. मित्रता निभाने में आगे रहेंगे. सबका साथ सहयोग बना रहेगा. उचित अवसर भुनाएंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे. ऊर्जा उत्साह को बल मिलेगा. चहुंओर सक्रियता दिखाएंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. बुद्धिमत्ता से जगह बनाए रखने में सफल होंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में रुचि दिखाएंगे. करीबियों से सुखद सूचनाएं साझा करेंगे. आर्थिक सक्रियता बढ़ाएंगे. अनुभवियों से सीख सलाह रखेंगे.
शुभ अंक: 2, 6 और 9
शुभ रंग: चांदी
कल का उपाय: अपमृत्यु को प्राप्त हुए पितरों का श्राद्ध तर्पण और स्मरण करें. सीख सलाह बढ़ाएं.
--
मिथुन - घर वालों से करीबी बढ़ाने की सोच रहेगी. व्यक्तिगत मामले अपेक्षित गति पाएंगे. पेशेवर एवं प्रबंधन के मामलो में सामंजस्यता रखेंगे. रुटीन कार्यों को पूरा करेंगे. करियर में अवसर बढ़ेंगे. उपयोग की वस्तुओं में रुचि बढ़ाएंगे. सुविधाओं पर फोकस बना रहेगा. भावनात्मक संतुलन बढ़ाएंगे. अपनों को अनदेखा न करें. निजी विषयों में रुचि बढ़ेगी. जरूरतों पर फोकस रह सकता है. सहजता से काम लें. स्वजनों से करीबी बढ़ाएं. घरेलु मामलों में सजगता से आगे बढें.
शुभ अंक: 2, 5, 6 और 9
शुभ रंग: हल्का नीला
कल का उपाय: अपमृत्यु को प्राप्त हुए पितरों का श्राद्ध तर्पण और स्मरण करें. बड़प्पन बनाए रखें.
कर्क - सौदेबाजी में बेहतर रहेगे. कामकाजी नीतियां पक्ष में बनेंगी. सबका आदर सम्मान रखेंगे. कार्यक्षेत्र में सहकारिता बढ़ाएंगे. संपर्क संवाद बढ़ाने पर ध्यान होगा. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. कामकाज का दायरा बड़ा होगा. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी. जन सरोकारों से जुड़ाव रखेंगे. भव्य आयोजन में शामिल होंगे. व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. जिम्मेदारों से सलाह बनाए रखेंगे. साहस पराक्रम से आगे बढ़ेंगे. सहजता शुभता बनाए रखेंगे.
शुभ अंक: 2, 6 और 9
शुभ रंग: बेबी पिंक
कल का उपाय: अपमृत्यु को प्राप्त हुए पितरों का श्राद्ध तर्पण और स्मरण करें. साहस बढ़़ाएं.
सिंह - घर परिवार में इच्छित वातावरण रहेगा. बड़प्पन से काम लेंगे. कार्य व्यापार में अनुकूलन बना रहेगा. वाणिज्यिक विषयों में तेजी रखेंगे. अपनों के साथ शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है. योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अच्छे मेजबान बने रहेंगे. महत्वपूर्ण वार्ता सफल होगी. परंपरागत कार्यों से जुड़ेंगे. मूल्यवान वस्तु प्राप्त होगी. परिजन सहयोगी रहेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा. घर में सुख शांति रहेगी. जीवन स्तर में सुधार होगा. अतिथि आगमन बना रह सकता है.
शुभ अंक: 1, 2 और 9
शुभ रंग: चमकीला श्वेत
कल का उपाय: अपमृत्यु को प्राप्त हुए पितरों का श्राद्ध तर्पण और स्मरण करें. संकल्प रखें.
कन्या - नवीन विषयों में रुचि रहेगी. खानपान और वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. सबका आदर सम्मान करेंगे. चहंुओर शुभता का संचार रहेगा. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. सृजन कार्यों में प्रभावी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्य पक्ष में बनेंगे. परस्पर सहयोग बढ़ाएंगे. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. व्यक्तित्व बल पाएगा. लंबित मामले पक्ष में बनेंगे. मितभाषी बने रहें. विविध मामलों में तेजी आएगी. लक्ष्य पर जोर बनाए रखेंगे. वरिष्ठों से संपर्क से लाभ मिलेगा. रचनात्मक प्रयासों में बेहतर रहेंगे.
शुभ अंक: 2, 5, 6 और 9
शुभ रंग: समुद्री
कल का उपाय: अपमृत्यु को प्राप्त हुए पितरों का श्राद्ध तर्पण और स्मरण करें. नया करें. रुटीन संवारें.
तुला - निवेश संबंधी मामलों में सक्रियता आएगी. विविध प्रयासों में धैर्य से काम लें. योजनानुसार आगे बढ़ें. रीति नीति से कार्य करें. लीगल मामलों में भूलचूक से बचें. सूझबूझ से आगे बढ़ें. स्वजनों का सहयोग रहेगा. अतिउत्साह में न आएं. विपक्ष से सतर्क रहें. करियर कारोबार सहज बना रहेगा. दूर देश के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. आर्थिक वाणिज्यिक मामलों में स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे. खर्च पर अंकुश बनाए रखें. अफवाह में न आएं. नियमों पर जोर दें.
शुभ अंक: 2, 6, और 9
शुभ रंग: ओपल कलर
कल का उपाय: अपमृत्यु को प्राप्त हुए पितरों का श्राद्ध तर्पण और स्मरण करें. दान बढ़ाएं. दिखावे से बचें.
वृश्चिक - आर्थिक मामलों में शुभता का संचार रहेगा. निर्णय लेने में सहजता बढ़ेगी. करियर कारोबार में सूझबूझ से काम लेंगे. रहेंगे. आर्थिक पक्ष संवार पर रहेगा. पेशेवर कार्यों को पूरा करेंगे. तेजी बनाए रखेंगे. लाभ अपेक्षा से बेहतर रहेगा. महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे करेंगे. शासन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. सत्ता एवं प्रशासनिक पक्ष बेहतर रहेगा. सलाहकारों से परामर्श बनाए रखेंगे. उल्लेखनीय कार्य बनेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. विविध विषय बेहतर बने रहेंगे. विभिन्न योजनाएं गति लेंगी.
शुभ अंक: 3, 6, और 9
शुभ रंग: कांसे के समान
कल का उपाय: अपमृत्यु को प्राप्त हुए पितरों का श्राद्ध तर्पण और स्मरण करें. पेपरवर्क स्पष्ट रखें.
धनु - व्यावसायिक विषयों में सक्रियता बनाए रहेंगे. प्रबंधन के मामलों में आगे रहेंगे. पैतृक विषय गति लेंगे. योग्यता प्रदर्शन में आगे रहेंगे. लगन से लक्ष्य पाएंगे. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. प्रशासनिक मामले हलचल में रहेंगे. पेशेवर उपलब्धियां हासिल करेंगे. उद्यमी तेजी बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. सफलता का भाव बना रहेगा. लाभ वृद्धि के अवसर रहेंगे. पदोन्नति के संकेत हैं. महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे. सबका सहयोग समर्थन पाएंगे. वार्ताएं पक्ष में रहेंगी.
शुभ अंक: 2, 3 6 और 9
शुभ रंग: वासंती
कल का उपाय: अपमृत्यु को प्राप्त हुए पितरों का श्राद्ध तर्पण और स्मरण करें. तप ध्यान बढ़ाएं.
मकर - इच्छित लाभ की प्राप्ति संभव है. कार्ययोजनाएं बढ़त पाएंगी. लक्ष्य पर जोर रखेंगे. विभिन्न क्षेत्रों उत्साह दिखाएंगे. आर्थिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. सभी को जोड़ने में कामयाब होंगे. धर्म आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा. मनोरंजक कार्यों में शामिल होंगे. यात्रा पर जा सकते हैं. विनम्रता बनाए रखें. आय की स्थिति अच्छी रहेगी. उच्चशिक्षा पर जोर रहेगा. कार्य कुशलता बढ़ेगी. सभी को प्रभावित करेंगे. कार्ययोजनाएं संवरेंगी. विभिन्न मामलों में तेजी लाएंगे.
शुभ अंक: 2, 6, 8 और 9
शुभ रंग: समुद्री
कल का उपाय: अपमृत्यु को प्राप्त हुए पितरों का श्राद्ध तर्पण और स्मरण करें. जनकल्याण को बढ़ावा दें.
कुंभ - धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहें. समय सामान्य बना हुआ है. कारोबारी गतिविधि सहज रहेंगी. विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे. करीबियों का साथ सहयोग रहेगा. व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखेंगे. आवश्यक कार्यों पर फोकस बढाएंगे. अनुशासन अपनाएंगे. करियर कारोबार में जोखिम न उठाएं. कामकाज में स्पष्टता लाएंगे. स्वास्थ्य समस्याओं में लापरवाही न करें. व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें. समय लेकर भेंटवार्ता के लिए जाएं. सामान्य हितलाभ बने रहेंगे. परिवार में सुख बढ़ेगा.
शुभ अंक: 2, 6, 8 और 9
शुभ रंग: रॉयल ब्लू
कल का उपाय: अपमृत्यु को प्राप्त हुए पितरों का श्राद्ध तर्पण और स्मरण करें. मितभाषी बने रहें.
मीन - साझा प्रयासो में सहज रहेंगे. उद्योग कार्यों को गति देंगे. सबके साथ सहयोग से आगे बढ़ेंगे. सहकारी विषयों को हल करेंगे. आवश्यक मामलों में गति बनाए रखेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा. साथी उपलब्धि प्राप्त कर सकता है. मन के रिश्ते मजबूत होंगे. आवश्यक लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे. बड़ा सोचें. उद्योग व्यापार में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में सफल होंगे. इच्छित सफलता की संभावना रहेगी. नेतृत्व और प्रबंधन संवारेंगे.
शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9
शुभ रंग: रेड रोज
कल का उपाय: अपमृत्यु को प्राप्त हुए पितरों का श्राद्ध तर्पण और स्मरण करें. जिद में नहीं आएं.
अरुणेश कुमार शर्मा