मिथुन
ऐस ऑफ वांड्स
आज का दिन आपके लिए पूरी ऊर्जा और फोकस के साथ कार्य करने में सहयोगी रहेगा. कारोबारी मामलों में सफलता का प्रतिशत अच्छा बना रहेगा. सबका भरोसा जीतेंगे. आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित रहेंगे. सक्रियता के साथ अवसरों का लाभ उठाएंगे. दोस्तों के साथ तालमेल बनाए रखेंगे. करीबियों के साथ समय बिताएंगे. रिश्तों को संवारने की कोशिश करेंगे.
व्यावसायिक समझौतों में नियंत्रण बनाए रखेंगे. लोगों का सहयोग मिलता रहेगा. भावनात्मक मामलों में पहल करने का भाव रहेगा. नई गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश होगी. बड़ों की आज्ञा और सलाह का सम्मान करेंगे. निजी मामलों में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे. कार्यों में गति आएगी. व्यवस्था में आवश्यक और उचित बदलाव करेंगे. संबंधों को बेहतर बनाएंगे. विश्वसनीयता बनी रहेगी.
स्वास्थ्य: स्वयं पर ध्यान केंद्रित रखेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा. दिनचर्या आकर्षक और व्यवस्थित रहेगी.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे. कार्यक्षेत्र में मजबूत स्थान बनाने में सफल रहेंगे. सक्रियता और मेहनत का लाभ मिलेगा.
रिश्ते: अपनों से किए वादे पूरे करेंगे. सहयोग और सामंजस्य बनाए रखेंगे. संबंधों में मिठास और विश्वास बना रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा