मिथुन
नाइट आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरी क्षमता और विश्वास से परिणाम तक पहुंचाने का प्रयास बनाए रखेंगे. योजनाओं में पहल रखेंगे. जरूरी बातचीच में प्रभावी रहेंगे. तैयारी पर जोर बनाए रखें. छोटी चूकों को अनदेखा न करें. सूझबूझ से लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाएं. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. प्रतिभा प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे.
पेशेवरों के समक्ष बेहतर प्रस्तुति दे पाएंगे. करियर में प्रभावपूर्ण संवाद बनाए रखेंगे. हर परिस्थिति के लिए स्वयं तैयार रखेंगे. अवसरों को भुनाने पर बल रहेगा. नीति नियमों को पालन करेंगे. जिम्मेदारी बनाए का भाव रखेंगे. नजरिया स्पष्ट रहेगा. यात्राएं हो सकती हैं. सबका समर्थन रहेगा. विभिन्न मोर्चे पर इच्छित सफलता पाएंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. विनम्रता से आगे बढ़ेंगे. सक्रियता से काम लेंगे. खानपान पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में गति आएगी. बजट पर फोकस होगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे.
रिश्ते: दोस्तों व सहयोगियों का साथ रहेगा. घर में शुभता का संचार बढ़ेगा. करीबी मदद बढ़ाएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा