Career Rashifal 23 October 2026 (करियर राशिफल): मीन राशि वाले नियमों का पालन करें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Career Rashifal 23 October 2026 (करियर राशिफल): करियर में स्थिरता बनी रहेगी . जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने का अवसर मिलेगा.  साझेदारी से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं.  कार्ययोजनाओं को गति मिलेगी

Advertisement
career horoscope career horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:48 AM IST

मेष: कार्यक्षेत्र में तेजी और सक्रियता बनी रहेगी.  महत्वपूर्ण कामों को शाम तक पूरा करने पर जोर दें.  सहकर्मियों.  मित्रों का सहयोग मिलेगा.  व्यापार में नए अवसरों का लाभ उठा सकते हैं.  पेशेवर मामलों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे . कार्यक्षमता बेहतर रहेगी.  भेंटवार्ता में सहजता बनाए रखें. 

वृषभ: नौकरी और कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.  अधिकारियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे कामकाज में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.  व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे.  कार्यक्षेत्र में तालमेल बढ़ेगा.  पेशेवर बातचीत सफल रह सकती है.  जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाएंगे. 

Advertisement

मिथुन: करियर के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है.  कार्ययोजनाओं में तेजी आएगी . पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं.  नौकरी में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा.  कारोबार में सफलता मिल सकती है.  महत्वपूर्ण फैसले लेने और अधूरे काम पूरे करने में कामयाब रहेंगे.  सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. 

कर्क: कार्यक्षेत्र में धैर्य और अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा.  कामकाज की व्यवस्था का पालन करें . विवादों से दूर रहें.  जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें.  महत्वपूर्ण कार्यों को समझदारी से पूरा करने पर ध्यान दें.  सहकर्मियों के साथ विनम्र व्यवहार रखें.  दोपहर के बाद कामकाज में सकारात्मकता बढ़ सकती है. 

सिंह: करियर में स्थिरता बनी रहेगी . जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने का अवसर मिलेगा.  साझेदारी से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं.  कार्ययोजनाओं को गति मिलेगी . नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा.  कारोबार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं.  टीम के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे. 

Advertisement

कन्या: नौकरी और कारोबार में सुधार के संकेत हैं.  मेहनत और बेहतर समय प्रबंधन से कामकाज में सफलता मिलेगी.  वरिष्ठों से मुलाकात और पेशेवर बातचीत सकारात्मक रह सकती है.  नौकरीपेशा लोगों के प्रदर्शन में सुधार होगा.  हालांकि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें . महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें. 

तुला: करियर में सकारात्मक परिस्थितियां बनी रहेंगी.  अपनी प्रतिभा और कौशल के दम पर कार्यक्षेत्र में पहचान बना सकते हैं.  पेशेवर मामलों में सक्रियता बढ़ेगी और कामकाज का प्रदर्शन बेहतर रहेगा.  रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.  योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर जोर दें. 

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा.  करियर में रुचि बढ़ेगी . अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर पाएंगे.  वरिष्ठों और जिम्मेदार लोगों की सलाह से काम आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.  पेशेवर जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं.  नियमों का पालन करें.  दोपहर के बाद कामकाज में अनुकूलता बढ़ सकती है. 

धनु: नौकरी और कारोबार में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं.  व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी. कार्य विस्तार की योजनाएं आगे बढ़ेंगी.  संपर्क और संवाद बढ़ने से नए अवसर मिल सकते हैं.  कामकाज से जुड़ी यात्रा संभव है.  साहस और आत्मविश्वास के साथ जिम्मेदारियां निभाएंगे . निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने पर ध्यान देंगे. 

Advertisement

मकर: करियर के लिहाज से दिन उत्साहजनक रह सकता है.  कारोबार में तेजी आएगी . पेशेवर संबंधों का लाभ मिलेगा.  कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रहेगा.  सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ तालमेल बेहतर होगा.  नए प्रस्ताव मिलने की संभावना है.  अपनी कार्यक्षमता और व्यवहार से लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे. 

कुंभ: कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा.  कारोबार में अपेक्षा से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.  महत्वपूर्ण चर्चाओं और व्यावसायिक योजनाओं में भागीदारी बढ़ेगी.  नई सोच और रचनात्मकता से काम को आगे बढ़ाएंगे.  जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने और पेशेवर वादे निभाने से आपकी साख मजबूत होगी. 

मीन: करियर में व्यस्तता बनी रह सकती है.  नौकरी और कारोबार से जुड़े कामों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी.  पेशेवर मामलों में जल्दबाजी से बचें. नियमों का पालन करें.  विदेशी संपर्कों या उनसे जुड़े कार्यों में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं.  सहकर्मियों के साथ संवाद स्पष्ट रखें . महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »