Career Rashifal 16 July 2026 (करियर राशिफल): मेष राशि वाले नियमों की अनदेखी न करें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Career Rashifal 16 July 2026 (करियर राशिफल): अपनी योजनाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे.वरिष्ठों और अनुभवी लोगों की मदद आपको हर कदम पर प्राप्त होगी, जिससे आपका करियर और व्यवसाय दोनों ही संवरेंगे. 

Advertisement
career horoscope career horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:48 AM IST

मेष: कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर बनाए रखेंगे.बड़ों और वरिष्ठजनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा.कारोबार में अपेक्षित परिणाम मिलेंगे.  आपका कारोबारी प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा.ध्यान रहे कि अपने काम में किसी भी तरह के नियमों की अनदेखी न करें. 

वृष: करियर और कारोबार में महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पाने में आप सफल होंगे.सहकारिता (Teamwork) को विशेष बल मिलेगा .  आप विविध कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे.अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें.इस दौरान काम के सिलसिले में छोटी यात्रा पर जाना भी संभव है. 

Advertisement

मिथुन: करियर के क्षेत्र में अपनी उम्मीदों को जीवित रखें.आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे . अपनी योजनाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे.वरिष्ठों और अनुभवी लोगों की मदद आपको हर कदम पर प्राप्त होगी, जिससे आपका करियर और व्यवसाय दोनों ही संवरेंगे. 

कर्क: कार्यक्षेत्र में आपकी सफलता आपको उत्साहित रखेगी, जिससे आप बिना किसी संकोच के आगे बढ़ेंगे.कामकाज के माहौल में सकारात्मकता बनी रहेगी.अपनी उपलब्धियों को बढ़ावा देने के लिए आपको हर तरफ से प्रयासों का समर्थन मिलेगा. 

सिंह: करियर और व्यापार की स्थिति सामान्य बनी रहेगी.कारोबार में स्पष्टता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है.लाभ की स्थिति सामान्य बनी रहेगी, इसलिए दिखावे और प्रलोभनों में पड़ने से बचें.इस दौरान नए निवेश में रुचि बढ़ सकती है. 

कन्या: पेशेवर मोर्चे पर आप श्रेष्ठ स्थिति बनाए रखेंगे.आप अपनी कार्यव्यवस्था का पूरी तरह अनुसरण करेंगे.अपने पराक्रम और पहल करने की क्षमता को बनाए रखें.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.  कार्यस्थल पर चर्चाओं में आपकी रुचि बढ़ी रहेगी. 

Advertisement

तुला: सरकार या प्रशासन से संबंधित कार्यों में आपका दखल बढ़ेगा.पद और प्रभाव में वृद्धि होगी . आप अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रखेंगे.कार्य विस्तार पर आपका विशेष जोर होगा.योजनाओं में तेजी रहेगी . आप व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. 

वृश्चिक: उपलब्ध कामकाजी अवसरों को भुनाने में आपको सहजता महसूस होगी.उन्नति के नए अवसर बढ़ेंगे.समझौतों को गति मिलेगी.कामकाज में सक्रियता बनी रहेगी.  वाणिज्यिक मामले पूरी तरह सकारात्मक रहेंगे. 

धनु: कामकाज की गति सामान्य बनी रहेगी.कारोबारी मामलों में अनदेखी करने से बचें.अपने लक्ष्यों की ओर लगातार गति बनाए रखें.सीख और सलाह लेकर आगे बढ़ते रहें.ठगों और धूर्तों से सावधानी बरतें. 

मकर: आप अपनी अपेक्षाओं को पूरा करने में सफल होंगे.कामकाजी गतिविधियों को बल मिलेगा.सकारात्मक संवाद के जरिए आप कार्यस्थल का वातावरण बेहतर बनाएंगे.उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और आप भेंट-मुलाकात बढ़ाने पर जोर देंगे. 

कुंभ: दबाव और बहकावे में आने से बचें.सभी के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करें.सूझबूझ और सजगता से आगे बढ़ने का प्रयास रहेगा.उधार के लेनदेन से बचें.सेवाक्षेत्र से जुड़े कार्यों में परिणाम संवरेंगे और प्रलोभनों को त्यागना ही श्रेयस्कर होगा. 

मीन: कारोबार में लाभ की स्थिति बढ़ी रहेगी.अवसरों को भुनाने का यह सही समय है.कामकाजी प्रयास तेज होंगे . अनुकूलता बढ़त पर रहेगी.पेशेवर मोर्चे पर आपको इच्छित फल मिलेंगे और आप पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »