मकर
ace of pentacles
आज का दिन आप के लिए महत्वपूर्ण मामलों में आत्मविश्वास बनाए रखने में सहयोगी है. दोस्तों के साथ मिलकर कार्य करने में सहजता रहेगी. नए कार्यों को बढ़ावा देने के मौके बनेंगे. महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ाएंगे. सभी का सहयोग रहेगा. अवरोध अड़चनों से बेअसर बने रहेंगे. लक्ष्य की ओर गतिशील रहेंगे. सकारात्मक परिस्थितियों का लाभ मिलेगा.
कामकाजी संबंधों को मजबूत बनाए रहेंगे. सबसे संबंध संवार पाएंगे. सफलता का प्रतिशत बढ़त पर बना रहेगा. निजी मामलों में सहजता बनाए रखेंगे. सामंजस्य से कार्य करने का प्रयास रहेगा. विविध लक्ष्य पूरे करेंगे. विभिन्न मोर्चाें पर सफलता बनी रहेगी. सहयोगियों से तालमेल बढ़ेगा. नीति-रीति पर अमल बढ़ाएंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बने रहेंगे. मानसिक दबाव में नहीं आएंगे. व्यवहार में सुधार पाएगा.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक विषयों में तेजी आएगी. कारोबारी विषय अनुकूल बने रहेंगे. लाभ में बढ़त बनी रहेगी.
रिश्ते: दोस्तों संग समय बिताएंगे. परिचितों से करीबी बढ़ेगी. चर्चा में स्पष्टता रखेंगे. संबंध मीठे बने रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा