कर्क
किंग आफ वांड्स
आज का दिन आपके लिए परंपराओं के साथ सामंजस्य बनाए रखकर आगे बढ़ने का संकेतक है. सभी से तालमेल बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण चर्चाओं में प्रमुखता से अपना रख पाएंगे. लोग आपकी उपलब्धियों से प्रभावित होंगे. योजनाओं को अन्य से शेयर कर सकते हैं. रणनीतिक कदम उठाने की कोशिश बनाए रखेंगे. कारोबार सकारात्मक रहेगा.
कारोबार में सुधार बना रहेगा. औरों से किया वादा निभाएंगे. सहकारिता और समता पर बल बना रहेगा. सभी से मेलजोल बढ़ाने का भाव होगा. यात्राएं हो सकती हैं. समकक्षों का साथ समर्थन बना रहेगा. विभिन्न मोर्चां पर उचित परिणाम पाएंगे. करीबियों से संपर्क संवाद बढ़ाएंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा. साहस से काम लेंगे.
स्वास्थ्य: खानपान आकर्षक बना रहेगा. व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. आलस्य में नहीं आएं.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी मामलों में गंभीरता बनाए रखेंगे. आर्थिक हितों पर ध्यान देंगे. अवसरों को भुनाएंगे.
रिश्ते: घर में परिचित का आना होगा. सब प्रसन्न बने रहेंगे. शुभ संदेश मिलेंगे. आदर सत्कार बढ़ाएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा