मेष
टू आफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए अवसर भुनाने और अधिकारों की रक्षा पर जोर देने में सहयोगी है. कारोबारी निर्णयों में तेजी बनाए रखें. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. संबंधों को प्रभावित नहीं होने दें. करियर व्यवसाय में अधिक झुकाव बना रहेगा. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. स्मार्ट वर्किंग पर भरोसा बना रहेगा. कार्यगति व्यवस्थित बनाए रखें.
वाणी व्यवहार में संतुलन बढ़ाएंगे. अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे. लाभ में वृद्धि का प्रयास होगा. पेशवरों से सहयोग का नजरिया बनाए रखेंगे. लंबित कार्यों में सक्रियता आएगी. रुटीन मामलों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. जरूरी साजो सामान जुटाने पर बल होगा. निजी योजनाएं गति लेंगी. समय के साथ तालमेल करते हुए आगे बढ़ेंगे.
स्वास्थ्य: मौसमी सावधानी बढ़ाएंगे. सेहत के प्रति संवेदनशील रहेंगे. खानपान पर ध्यान देंगे.
आर्थिक स्थिति: उम्मीदों को बल मिलेगा. भविष्योन्मुखी कार्यों पर फोकस रखेंगे. आय बढ़ाएंगे.
रिश्ते: संबंधों में सरलता रखेंगे. दोस्तों को समय दें. आलोचनात्मक नजरिए के लोगों से दूर रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा