मेष
ऐट आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए हिम्मत से कदम आगे बढ़ाने और पूर्वाग्रहों से बाहर आने का संकेतक है. आसपास के अवरोधों की अधिक चिंता न करें. नीति अनुरूप कार्य व्यापार आगे बढ़ाते रहें. वाद विवाद को बढ़ावा न दें. लक्ष्य की ओर बढ़ाते रहें. सकारात्मक परिस्थितियों को पहचानें. अनुभव का लाभ उठाएं. फोकस बनाए रखें. करीबियों का सहयोग प्राप्त होगा.
करियर कारोबार में आत्मविश्वास से सफलता पाएंगे. परिस्थिति का उचित आंकलन करें. धैर्य व आत्मविश्वास से आगे बढ़ें. व्यक्तिगत संबंधों को निभाने में आगे रहेंगे. आवश्यक कार्यों के सिलसिले में यात्रा हो सकती है. कारोबारी प्रदर्शन में रुचि बनाए रहेंगे. निजी मामलों में सहजता रखें. विविध कार्यों में सूझबूझ दिखाएं. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं.
स्वास्थ्य: खानपान में सादगी ल़ाएं. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. जल्दबाजी में कोई कार्य न करें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में जांच बढ़ाएं. अन्य की मदद करें. लेनेदेन में सहज हों.
रिश्ते: चर्चा में पहल से बचें. अपनों की इच्छा का आदर रखें. करीबियों की बात सुनें.
अरुणेश कुमार शर्मा