संग्रह संरक्षण में आगे रहेंगे. परिजनों का भरोसा कमाएंगे. बचत व बैंकिंग मामलों में सक्रियता रखेंगे. अनुकूलता और साज संवार पर जोर होगा. बचत का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. घर में उत्सव का वातावरण बना रहेगा. श्रेष्ठजनों का आगमन खुशी बढ़ाएंगे. परिवार में हर्ष आनंद बढ़ेगा. वाणी व्यवहार से सबका अपना बनाएंगे. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. मित्रों स्वजनों व समकक्षों का साथ पाएंगे. परंपरागत कार्यों में पहल बनी रहेगी.
नौकरी व्यवसाय- व्यावसायिक प्रयासों में प्रभावपूर्ण स्थिति बनाए रखेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप बना रहेगा. सबको जोड़कर आगे बढ़ेंगे. सूझबूझ और सहयोग से कारोबार बेहतर रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक विषयों में निसंकोच रहेंगे. धन संपत्ति के मामले साधेंगे. आकर्षक प्रस्तावों के मिलने से उत्साहित रहेंगे. धनधान्य में बढ़त बनी रहेगी. पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे.
प्रेम मैत्री- स्वजनों के साथ सुख से रहेंगे. भव्य कार्यक्रम व आयोजन में शामिल होंगे. सबका आदर सम्मान बनाए रखेंगे. प्रिय से भेंट होगी. अपनों को सरप्राइज करेंगे. रिश्तों का सम्मान करें. निजी संबंध बल पाएंगे. मन के मामले संवरेंगे. योग्यजनों को प्रस्ताव मिलेंगे. प्रेम में मधुरता बढ़ी रहेगी.
स्वारथ्य मनोबल- व्यवस्था पर फोकस होगा. लक्ष्य पर ध्यान देंगे. व्यक्तित्व संवारेंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा. खानपान पर जोर रहेगा. उत्साह बढ़ेगा.
आज का उपाय: सर्वप्रथमपूज्य भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. हरी वस्तुओं का दान करें. जीवनशैली संवारें.
शुभ अंक : 1, 3, 5 और 9
शुभ रंग : खाकी
अरुणेश कुमार शर्मा