कार्यक्षेत्र में लाभ का प्रतिशत मध्यम रहेगा. समय और ऊर्जा के उचित निवेश के अवसर बनेंगे. बजट से अधिक खर्च रहेगा. वैदेशिक कार्यों में गति आएगी. कार्यगति धीमी रह सकती है. सहज संकोच में बनाए रहेंगे. सबको जोड़ने का प्रयास बढ़ाएं. न्यायिक मामले उभर सकते हैं. रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे. संबंध संवारने पर जोर होगा. बड़प्पन से काम लें. त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी. सभी का सम्मान रखेंगे. प्रबंधन में सहज रहेंगे. संबंधों का ध्यान रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय- नियमानुसार कार्य करते रहेंगे. न्यायिक प्रकरण उभर सकते हैं. कामकाज में निरंतरता बनी रहेगी. दूर देश के प्रयासों में सक्रियता आएगी. दिखावे में नहीं आएं. पेशेवरता बढ़ाएं.
धन संपत्ति- खर्च एवं विस्तार पर ध्यान दें. सूझबूझ से आगे बढ़ें. लाभ प्रतिशत सामान्य रहेगा. बड़ों की सलाह से चलें. वित्त प्रबंधन बढ़ाएं. आर्थिक विषयों में विवेक से काम लें. पहल से बचें.
प्रेम मैत्री- बाहरी व्यक्ति की बातों में न आएं. प्रेम और स्नेह के मामलों में धैर्य रखें. सहज नियंत्रण बनाए रखें. बहस विवाद में नहीं पड़ें. विनम्रता पर जोर रखें. करीबियों का सम्मान करें. मितभाषी बने रहें. विभिन्न संबंध मिलेजुले रह सकते हैं. प्रेम के मामले साधारण रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- धैर्य दिखाएं. स्वयं पर ध्यान दें. खानपान में सात्विकता बनाए रखें. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. चर्चा में सजग रहेंगे. बड़ी सोच रखें.
आज का उपाय: महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. यथायोग्य दान दें.
शुभ अंक : 7, 8 और 9
शुभ रंग : गेंहुआ
अरुणेश कुमार शर्मा