कारोबार अपेक्षित परिणाम बनाए रखेगा. साझा कार्यों को बढ़ावा मिलेगा. उद्योग व्यापार में सक्रियता आएगी. महत्वपूर्ण सूचनाओं की प्राप्ति होगी. उत्साह मनोबल से कार्य करेंगे. आय बढ़ी रहेगी. नेतृत्व क्षमता संवार पाएगा. साथी समकक्ष सहयोगी होंगे. विविध कार्यों में तेजी दिखाएंगे. साख सम्मान बना रहेगा. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. सात्विकता बनाए रहें. सामंजस्य पर जोर देंगे. सोच विचारकर निर्णय लेंगे. सेहत का ख्याल रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. विविध मामले समय पर पूरे करेंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर कारोबार में उत्साह बनाए रखेंगे. टीम वर्क में पहल बढ़ाएंगे. आपसी सामंजस्य पर जोर होगा. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. सक्रियता में वृद्धि होगी.
धन संपत्ति- भू-भवन के कार्यों में तेजी आएगी. धनलाभ के प्रयास बढ़ेंगे. स्थायी संपत्ति के कार्य संवरेंगे. उद्योग व्यापार में बेहतर रहेंगे. उद्यमिता पर जोर रहेगा. साहसिक फैसले लेंगे. पहल बनाए रखेंगे.
प्रेम मैत्री- घर में सुख का वातावरण बना रहेगा. दाम्पत्य जीवन में हर्ष आनंद बढ़ेगा. मन के मामले संवार पाएंगे. रिश्तों में सहजता रहेगी. प्रेम के संबंध घनिष्ठ होंगे. निजी जीवन में सबका साथ और विश्वास पाएंगे. अपनों को दिया वचन निभाएंगे. परिवार में समय देंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तिगत मामले बेहतर रहेंगे. खानपान सात्विक रखें. व्यक्तित्व मजबूत रहेगा. उत्साह से कार्य करेंगे. अनुकूलन बढ़ेगा. मनोबल ऊंचा रहेगा.
आज का उपाय: पितृों का विधिवत् तर्पण करें. स्मरण में योग्यजन को भोजन कराएं. आपसी सहयोग बढ़ाएं.
शुभ अंक : 5, 7, 8 और 9
शुभ रंग : मोरपंख समान
अरुणेश कुमार शर्मा