Aaj ka Rashifal 30 जुलाई 2026: मिथुन राशि वाले आर्थिक कार्यों पर उतरेंगे खरा, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 30 जुलाई 2026, Horoscope Today: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज तेजी से काम करने का दिन है. किसी भी बड़े फैसले को लेते समय मित्रों की सलाह जरूर लें.

Advertisement
all horoscope all horoscope

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में बेहतर होगी स्थिति, वाणी के प्रयोग में बरतें थोड़ी सावधानी
मेष राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी. समाज और दफ्तर में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा.

छात्रों को पढ़ाई में और समय लगाना होगा. वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें. आपका मानसिक तनाव दूर होगा और व्यापार की सभी उलझनें आसानी से सुलझेंगी.

Advertisement

शुभ अंक (Lucky Number): 9

शुभ रंग (Lucky Color): केसरिया

आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब को पीले फल दान करें.

वृष राशि: पारिवारिक समस्याएं होंगी हल, अचानक धन लाभ के बन रहे हैं सुंदर योग
वृष राशि के जातकों के परिवार से जुड़ी समस्याएं हल होंगी. आपको अचानक धन लाभ होने के मजबूत योग बन रहे हैं.

नौकरी में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने से बचें. शत्रुओं पर विजय मिलेगी. कोई भी बड़ा फैसला अपने अंतरमन की आवाज सुनकर ही करें. व्यापार में लाभ का योग बना हुआ है.

शुभ अंक (Lucky Number): 6

शुभ रंग (Lucky Color): क्रीम

आज का उपाय (aaj ke upay): गाय को रोटी खिलाएं.

मिथुन राशि: तेजी से काम निपटाने का है दिन, दोस्तों की सलाह से लें बड़े फैसले
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज तेजी से काम करने का दिन है. किसी भी बड़े फैसले को लेते समय मित्रों की सलाह जरूर लें.

Advertisement

अभी कोई नया कार्य शुरू करने से बचें. कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देने का समय है. अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, कारोबार में लाभ होगा.

शुभ अंक (Lucky Number): 5

शुभ रंग (Lucky Color): भूरा

आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब को भोजन दान करें.

कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में बढ़ानी होगी मेहनत, संभलकर करें पैसों का लेनदेन
कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत बढ़ानी होगी. धन लाभ का योग बना हुआ है, लेकिन उधार लेनदेन से बचें.

परिवार के लोगों से आपके संबंध मधुर होंगे. छात्रों को पढ़ाई छोड़कर दूसरी चीजों में ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए. व्यापार में आज ज्यादा निवेश बढ़ाने से बचें.

शुभ अंक (Lucky Number): 2

शुभ रंग (Lucky Color): सफेद

आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब को चने की दाल का दान करें.

सिंह राशि: मिलेगी करियर में बड़ी सफलता, पूरी होगी मन की हर पुरानी इच्छा
सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. मन की इच्छा पूरी होगी और परिवार से पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण जरूर रखें. आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी. व्यापारिक गतिविधियों में स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 1

शुभ रंग (Lucky Color): लाल

Advertisement

आज का उपाय (aaj ke upay): पक्षियों को दाना खिलाएं.

कन्या राशि: पूरे होंगे आपके रुके हुए काम, ऑफिस के तनाव में न करें गुस्सा
कन्या राशि के जातकों के पुराने रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. लोग आपकी बातों से आकर्षित होंगे और समाज में यश बढ़ेगा.

ऑफिस में थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए गुस्सा करने से बचें. छात्र मित्रों के चक्कर में अपना काम न बिगाड़ें. व्यापार में हर काम बेहद सावधानी से निपटाएं.

शुभ अंक (Lucky Number): 5

शुभ रंग (Lucky Color): हरा

आज का उपाय (aaj ke upay): गाय को रोटी खिलाएं.

तुला राशि: मन की परेशानी होगी दूर, करियर में मिलेंगे उन्नति के शानदार मौके
तुला राशि के जातकों के लिए धन लाभ का सुंदर योग बन रहा है. मन की पुरानी परेशानी दूर होगी और करियर में उन्नति के मौके सामने आएंगे.

अचानक खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला करने से बचें. व्यापार के क्षेत्र में लाभ की अच्छी स्थिति बनेगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 6

शुभ रंग (Lucky Color): गुलाबी

आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब को चने की दाल दान करें.

वृश्चिक राशि: करियर के क्षेत्र में मिलेगी सफलता, मजबूत होगी व्यापार की स्थिति
वृश्चिक राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे. विदेश से संबंधित कार्य आपको बड़ा लाभ दिलाएंगे.

Advertisement

अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें, क्योंकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. व्यापारिक मामलों में आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 9

शुभ रंग (Lucky Color): मरून

आज का उपाय (aaj ke upay): किसी मंदिर में मिसरी दान करें.

धनु राशि: भाग्य का मिलेगा पूरा सपोर्ट, प्रतियोगिता के क्षेत्र में मिलेगी सफलता
धनु राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा. किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. प्रतियोगिता के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.

ऑफिस में शांत रहने का दिन है और लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें. व्यापार के मामले में धन लाभ का योग बना हुआ है.

शुभ अंक (Lucky Number): 3

शुभ रंग (Lucky Color): गेरूआ

आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब को गुड़ दान करें.

मकर राशि: हर काम सावधानी से निपटाएं, भूलकर भी किसी को न दें पैसा उधार
मकर राशि के जातक अपना हर काम बेहद सावधानी से करें और किसी को पैसा उधार देने से बचें. अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

मित्रों से पूरी मदद मिलेगी. करियर से संबंधित बड़े फैसले अभी लेने से बचें. व्यापार में थोड़ा नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें.

शुभ अंक (Lucky Number): 8

शुभ रंग (Lucky Color): आसमानी

Advertisement

आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब को भोजन दान करें.

कुंभ राशि: मिलेगा अपनी मेहनत का पूरा फल, दूर होगी परिवार की हर टेंशन
कुंभ राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. परिवार की पुरानी टेंशन दूर होगी और धन लाभ के योग बनेंगे.

काम में आ रही सभी रुकावटें समाप्त होंगी. जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी और व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 8

शुभ रंग (Lucky Color): सफेद

आज का उपाय (aaj ke upay): किसी मंदिर में फूल दान करें.

मीन राशि: लड़ाई-झगड़ों से बनाकर रखें दूरी, सेहत के अनुकूल रखें अपना खान-पान
मीन राशि के जातक किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े में न पड़ें और उधार के लेनदेन से बचें. नए लोगों से मुलाकात के अवसर बनेंगे.

अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. सेहत के अनुकूल ही अपना खान-पान रखें. व्यापारिक मामलों में नुकसान की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें.

शुभ अंक (Lucky Number): 3

शुभ रंग (Lucky Color): पीला

आज का उपाय (aaj ke upay): गरीबों को पीले फल दान करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »