Aaj ka Rashifal 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 26 अक्टूबर 2026, Horoscope Today: कुंभ राशि वालों के लिए करियर पर ध्यान देने का समय है. रिश्तेदारों से मतभेद दूर होंगे. बहुत दिनों से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी. नई नौकरी का ऑफर मिलेगा. परिवार के सहयोग से काम बनेंगे. व्यापार में लाभ होगा.

Advertisement
all horoscope all horoscope

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

मेष
अपने खर्चों को कंट्रोल करें. कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी. आपका मान-यश और बढ़ेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी. सेहत ठीक रहेगी. व्यापार में लाभ का योग है.

जरूरी टिप- धैर्य रखें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- भगवान शिव को जल अर्पित करें

वृष
नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर के क्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी. मेहनत का फल प्राप्त होगा. जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें. व्यापार में तेजी से काम करने का दिन है.

Advertisement

जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं

मिथुन
भाग्य का सपोर्ट मिलेगा. धन की स्थिति बेहतर होगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कोर्ट केस में सफलता मिलेगी. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. व्यापार से जुड़े फैसले सावधानी से करें.

जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं

कर्क
आज हर काम सावधानी से करें. लोगों से उलझने से बचें. कहीं से शुभ समाचार मिलेगा. मित्रों की मदद से काम बनेंगे. क्रोध से बचना होगा. व्यापार में लाभ का योग है.

जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें

सिंह
धन लाभ के प्रयास सफल होंगे. मन की टेंशन दूर होगी. सेहत के मामले में ध्यान दें. यात्रा से लाभ का योग है. हर काम सावधानी से करें. व्यापार में ज्यादा निवेश ना करें.

Advertisement

जरूरी टिप- क्रोध से बचें
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- सूर्य को जल अर्पित करें

कन्या
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. लोगों से उलझने से बचें. मन की परेशानियां दूर होंगी. रिश्ते मजबूत होंगे. कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी. व्यापार में तेजी आएगी.

जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- बादमी
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं

तुला
आपकी योजनाएं सफल होंगी. करियर को आगे बढ़ाने का समय है. लोगों से विवाद हो सकता है सावधान रहें. छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. सेहत के मामले में सावधान रहना होगा. व्यापार में लाभ का योग है.

जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- किसी गरीब को आटे का दान करें

वृश्चिक
अचानक कोई अच्छी खबर मिलेगी. अपने हुनर को बढ़ाने का समय है. प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे. रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है. पैसों से जुड़ा फैसला सोच समझ कर करें. व्यापार से जुड़े काम बनेंगे.

जरूरी टिप- खर्चों को कंट्रोल करें
शुभ रंग- लाल
उपाय-सूर्य को जल अर्पित करें

धनु
अपने खर्चों को कंट्रोल करें. मित्रों से किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगा. ऑफिस में सहयोगियों से मदद मिलेगी. संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. यात्रा से लाभ होगा. व्यापार में हर काम सावधनी से करें.

जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग-पीला
उपाय- शिवजी को जल अर्पित करें

Advertisement

मकर
मन की बेचैनी दूर होगी. रुके हुए काम बनेंगे. सकारात्मक सोच से लाभ होगा. पुरानी योजनाओं पर फिर से काम शुरु होगा. यात्रा का योग है. व्यापार में लाभ के लिए प्रयास तेज करना होगा.

जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें

कुंभ
करियर पर ध्यान देने का समय है. रिश्तेदारों से मतभेद दूर होंगे. बहुत दिनों से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी. नई नौकरी का ऑफर मिलेगा. परिवार के सहयोग से काम बनेंगे. व्यापार में लाभ होगा.

जरूरी टिप- गुस्से से बचें
शुभ रंग- आसमानी
उपाय- किसी गरीब को दूध का दान करें

मीन
वाणी पर नियंत्रण रखें. जल्दबाजी में कोई बात कहने से बचें. कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाना होगा. मित्रों की सलाह से फैसले करें. अपने आत्मविश्वास को और बढ़ाना होगा. व्यापार में नुकसान हो सकता है.

जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- शिवजी को जल अर्पित करें

आज का उपाय
यदि मन में नेगेटिव विचार ज्यादा आ रहे हैं तो प्रतिदिन शिव मंदिर जा कर पूजा अर्पित करें. गंगाजल, गाय का कच्चा दूध, बेलपत्र, चंदन अर्पित करें. घी का दीपक जलाकर आरती करें. ऊं नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. भगवान शिव से प्रार्थना करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »