Aaj ka Rashifal 16 जुलाई 2026: वृष राशि वाले नया निवेश ना करें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 16 जुलाई 2026, Horoscope Today: जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. आज धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. काम में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होंगी

Advertisement
all horoscope all horoscope

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

आज 16 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन है.  आइए जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या कुछ लेकर आया है.  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है.  यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का विस्तृत राशिफल:

मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज आपको अपने पराक्रम को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा. भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सफलता प्राप्त होगी. जो लोग मैनेजमेंट या प्रशासन से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. मन का तनाव दूर होगा, जिससे आप स्वयं को हल्का महसूस करेंगे. व्यापार के क्षेत्र में आज स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर होगी.

Advertisement

जरूरी टिप- आज अहंकार से पूरी तरह बचने का प्रयास करें.

शुभ रंग- क्रीम

आज का उपाय- गाय को रोटी खिलाएं.

वृष राशिफल
वृष राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. किसी भी अनजान व्यक्ति पर आज आंख मूंदकर भरोसा न करें. करियर में यदि कुछ रुकावटें आ रही हैं, तो उनसे परेशान न हों, धैर्य रखें. जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें. व्यापार में यदि आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो बहुत सावधानी बरतें.

जरूरी टिप- आज कम बोलने की कोशिश करें.

शुभ रंग- सफेद

आज का उपाय- चींटियों को आटे में चीनी मिलाकर खिलाएं.

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है. आपके मन की कोई पुरानी टेंशन दूर होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे. हालांकि, जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. आज धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. काम में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होंगी. लोगों के साथ अपने रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करें. व्यापार में आज लाभ होने के योग हैं.

Advertisement

जरूरी टिप- अनजान लोगों से आज सावधान रहें.

शुभ रंग- पीला

आज का उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं.

कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. परिवार के सदस्यों को थोड़ा और समय दें, इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा. सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम आज आसानी से बन जाएंगे. आपकी क्रिएटिविटी आज आपको कार्यक्षेत्र में लाभ दिलाएगी. जीवनसाथी से आपको सुख की प्राप्ति होगी. व्यापार में आज थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि नुकसान की संभावना बनी हुई है.

जरूरी टिप- नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें.

शुभ रंग- सुनहरा

आज का उपाय- किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान करें.

सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों को आज धन लाभ होने के योग हैं. क्रोध की अधिकता के कारण अपने बने-बनाए काम को न बिगड़ने दें. अपने शत्रुओं से आज सावधान रहें और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें. आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें, यदि बहुत आवश्यक न हो. अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें. व्यापार में स्थिति को सुधारने के आज कई मौके मिलेंगे, जिनका लाभ उठाएं.

जरूरी टिप- धैर्य बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है.

शुभ रंग- मरून

आज का उपाय- कन्याओं को फल दान करें.

Advertisement

कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता में आज और अधिक वृद्धि होगी. उन्नति के कई नए अवसर आपको प्राप्त होंगे. यदि आप किसी रोग से पीड़ित थे, तो उससे आज छुटकारा मिल सकता है. आपके रुके हुए या अधूरे काम आज पूरे होंगे. संपत्ति से संबंधित कोई भी बड़ा फैसला आज न लें. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है, पूरी मेहनत करें.

जरूरी टिप- अहंकार से बचें.

शुभ रंग- हरा

आज का उपाय- भगवान विष्णु की आरती करें.

तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. यदि आप गाड़ी चला रहे हैं, तो आज बहुत सावधान रहें. शिक्षा के क्षेत्र में जो छात्र मेहनत कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी. धन लाभ के लिए आपको आज अपने प्रयास तेज करने होंगे. आपके रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे. व्यापार के क्षेत्र में लाभ का योग बना हुआ है.

जरूरी टिप- किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें.

शुभ रंग- क्रीम

आज का उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं.

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को आज हर काम बहुत सोच-समझकर करने की आवश्यकता है. आज अपने खान-पान को बिगड़ने न दें, अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है. जल्दबाजी में फैसले करने से बचें. कहीं दूर से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. किसी से भी बहस न करें, सावधान रहें. व्यापार में आज हानि की संभावना बनी हुई है, निवेश में सावधानी बरतें.

Advertisement

जरूरी टिप- नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें.

शुभ रंग- हल्का पीला

आज का उपाय- किसी मंदिर में पीले फूल दान करें.

धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. समय आज पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगा. काम में आपको सफलता प्राप्त होगी. जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा. यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है. व्यापार की स्थिति में आज सुधार आएगा.

जरूरी टिप- किसी भी काम में जल्दबाजी न करें.

शुभ रंग- केसरिया

आज का उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं.

मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों का आज किसी से मतभेद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें. धन के उधार लेनदेन से आज बचें. अपने शत्रुओं से सावधान रहें. संतान से आपको सुख की प्राप्ति होगी. अपनी सेहत का ध्यान रखें. व्यापार में आज नुकसान की संभावना है, इसलिए बड़े लेनदेन न करें.

जरूरी टिप- क्रोध पर काबू रखें.

शुभ रंग- भूरा

आज का उपाय- किसी गरीब को फल दान करें.

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को आज योजना बनाकर काम करने का दिन है. अपने समय का सदुपयोग करें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है. गैर-जरूरी चीजों पर आपका खर्च बढ़ सकता है, ध्यान रखें. लंबी दूरी की यात्रा से बचें. अधिकारियों के सहयोग से आपके काम आज आसानी से बनेंगे. व्यापार से जुड़े कार्य आज सफल होंगे.

Advertisement

जरूरी टिप- 'इगो' से बचें.

शुभ रंग- बादामी

आज का उपाय- गाय को रोटी खिलाएं.

मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के आज प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे. आज जो अवसर आपको मिलेंगे, उनका लाभ जरूर उठाएं. रिश्तेदारों से बातचीत करते समय धैर्य बनाए रखें. अपने शत्रुओं को लेकर लापरवाही न बरतें. अपनी सेहत का खास ध्यान रखें. व्यापार में आज लाभ का योग बना हुआ है.

जरूरी टिप- क्रोध से बचें.

शुभ रंग- गुलाबी

आज का उपाय- किसी मंदिर में सुगंधित धूप दान करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »